सियाचिन: सेना ने शहीद जवानों के शव खोजने को झोंकी ताकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी रेस्क्यू आपरेशन जारी रहा। इस बीच, सेना ने बर्फ में जिंदा दफन 10 सैनिकों के नाम जारी किए।
3 फरवरी को बर्फीले तूफान में शहीद होने वालों में कर्नाटक के सूबेदार नागेश टीटी, लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ और सिपाही महेश, तमिलनाडु के हवलदार इलुमलाई एम शामिल हैं।
उपराष्ट्रपति और सैन्य प्रमुख ने सैनिकों की मौत पर जताया शोक
इसके अलावा लांस हवलदार एस कुमार, सिपाही गणेशन जी और सिपाही रामा मूर्ति एन, केरल के लांस नायक सुधीश, आंध्र प्रदेश के सिपाही मुश्ताक अहमद (आंध्र प्रदेश) और महाराष्ट्र के सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट सूर्यवंशी भी शहीद हुए हैं।
शुक्रवार को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सियाचिन ग्लेशियर में आए बर्फीले तूफान तूफान में शहीद हुए 10 सैनिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी और सैनिकों के दुख में डूबे परिवार के साथ हैं। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने भी शोकसंतप्त परिवारों को प्रति शोक व्यक्त किया।