फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SIA raided three places and recovered many important evidences

Jammu News: एसआईए का तीन जगहों पर छापा, कई अहम सुबूत हाथ लगे

Sat, 12 Jul 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 12 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
SIA raided three places and recovered many important evidences
श्रीनगर। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कश्मीर ने टेरर फंडिंग से जुड़े एक मामले में हंदवाड़ा, डोडा और जम्मू में तीन संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इसमें एजेंसी को कुछ महत्वपूर्ण सुबूत मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि इसके जरिए राज्य में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले गुप्त वित्तीय नेटवर्क का पर्दाफाश करने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

एजेंसी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इन तलाशियों का उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से सीमा पार से धन जुटाने से जुड़ी एक साजिश का पर्दाफाश करने के लिए महत्वपूर्ण सुबूत जुटाना था जिसका उद्देश्य आतंकवाद को बढ़ावा देना और जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करना था। एजेंसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि तलाशी अभियानों का लक्ष्य उन व्यक्तियों की पहचान करना भी था जो युवाओं को भारत के खिलाफ भड़का रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।
विज्ञापन

यह तलाशी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत चल रही जांच का हिस्सा है, जो पुलिस स्टेशन सीआई-एसआईए कश्मीर में दर्ज है। तलाशी के दौरान एजेंसी के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जिससे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले गुप्त वित्तीय नेटवर्क का पर्दाफाश करने में एक बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बरामद वस्तुओं तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से एसआईए को इन राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले सह-षड्यंत्रकारियों और सहयोगियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed