{"_id":"64e159214135b69f4f0228a3","slug":"sia-arrests-key-accused-from-delhi-in-j-k-s-narco-terror-case-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K : नार्को टेरर मामले में एसआईए ने दिल्ली से गिरफ्तार किया मुख्य आरोपी, ढाई महीने से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K : नार्को टेरर मामले में एसआईए ने दिल्ली से गिरफ्तार किया मुख्य आरोपी, ढाई महीने से था फरार
Sun, 20 Aug 2023 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Aug 2023 05:37 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है, जो पुंछ पुलिस स्टेशन में दर्ज नार्को आतंकी मामले में वांछित था। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है, जो पुंछ पुलिस स्टेशन में दर्ज नार्को आतंकी मामले में वांछित था। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। 30 और 31 मई की रात को पुंछ के करमारा इलाके में सीमा बाड़ के पास भारी मात्रा में हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों के साथ अपने तीन साथियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था।
विज्ञापन