फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKP SI Recruitment Scam: ed seized one crore from the accused of SI recruitment scam

JKP SI Recruitment Scam: एसआई भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी समेत अन्य की एक करोड़ की राशि जब्त

Sun, 07 Apr 2024 11:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 07 Apr 2024 11:33 AM IST
सार

ईडी ने घोटाले के मास्टरमाइंड यतिन यादव सहित अन्य कुछ आरोपियों से संबंधित एक करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि जब्त कर ली। यतिन यादव हरियाणा का रहने वाला है।

विज्ञापन
JKP SI Recruitment Scam: ed seized one crore from the accused of SI recruitment scam
Jammu Kashmir Recruitment Scam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित जम्मू-कश्मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला (2022) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने घोटाले के मास्टरमाइंड यतिन यादव सहित अन्य कुछ आरोपियों से संबंधित एक करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि शनिवार को जब्त कर ली। यतिन यादव हरियाणा का रहने वाला है। उसके व 33 अन्य आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने नवंबर 2022 में आरोपपत्र दायर किया था।

विज्ञापन


इस मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन होने पर ईडी जम्मू ने आरोपियों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। अब ईडी ने पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत आरोपी यतिन यादव, मेसर्स न्यू ग्लोबल फ्यूमिगेशन कॉर्पोरेशन, प्रोप यतिन यादव और उसके सहयोगी लोकेश कुमार से जुड़ी बैंक में जमा एक करोड़ रुपये (लगभग) की चल संपत्ति कुर्क की है। 
विज्ञापन


आरोपी यतिन यादव और अन्य द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस के 1200 सब इंस्पेक्टर की भर्ती के प्रश्न पत्र लीक कर कुछ उम्मीदवारों को बेचे थे। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने मार्च 2022 में परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन पेपर लीक और कदाचार के आरोपों के बाद प्रशासन ने जुलाई में 1,200 उम्मीदवारों की चयनित सूची रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

3 अगस्त को सीबीआई ने मामला किया था दर्ज

जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले की बात सामने आने के बाद 3 अगस्त को जम्मू-कश्मीर प्रदेश सरकार के कहने पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा 2022 में 27 मार्च को हुई थी। 12 सौ सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती के नतीजे 4 जून 2022 को घोषित किए गए थे। घोटाले की जांच दौरान सीबीआई ने 700 गवाहों से पूछताछ की। जबकि 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी गई की। जिसमें जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, बेंगलुरु और जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड के अधिकारियों के घर व कार्यालय भी शामिल है।

चार्जशीट में यतिन मुख्य आरोपी

जार्चशीट में मामले का मुख्य आरोपी यतिन यादव को बनाया गा है। जिसने परीक्षा पत्र को छापने वाली कंपनी के एक कर्मचारी प्रदीप कुमार से मिलीभगत कर सब इंस्पेक्टर पद के प्रश्नपत्र को लीक किया था। प्रश्न पत्र मिलने के बाद उसने कुछ दलालों को परीक्षा पत्र को बेचने के लिए अभ्यार्थियों को जुटाने के लिए कहा था। 

एक अन्य दलाल आशीष यादव ने अभ्यार्थी मुख्तार अहमद को परीक्षा पत्र खरीदने के लिए सबसे पहले तैयार किया। इसके अलावा दलालों के नेटवर्क से परीक्षा पत्र खरीदने के लिए अभ्यर्थियों को तैयार किया गया। इसके बाद जम्मू से कई उम्मीदवारों को हरियाणा के करनाल में ले जाया गया था। जहां उन्हें पैसे लेकर परीक्षा पत्र सौंपे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed