फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shutdown in Kashmir valley makes life affected

कश्मीर घाटी में दिखा बंद का असर, आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित

Sun, 02 Jul 2017 09:01 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 02 Jul 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
Shutdown in Kashmir valley makes life affected
कश्मीर में बंद के कारण जनजीवन पर असर - फोटो : PTI

अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग में दो प्रदर्शनकारियों की मौत पर अलगाववादियों के आह्वान पर घाटी में बंद रहा। श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों में पाबंदियां रहीं। बनिहाल से श्रीनगर के बीच रेल सेवा दूसरे दिन भी बंद रही। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न होने पाए। 

विज्ञापन


बंद के आह्वान पर श्रीनगर के नौहट्टा, एमआर गंज, रैनावारी, खान्यार, सफाकदल, मायसूमा और क्रालखुद में प्रशासन की ओर से धारा 144 लगाई थी। संवेदनशील इलाकों तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा घेरा कड़ा रखा गया था। 
विज्ञापन


बंद की वजह से दुकानें, पेट्रोल पंप तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद रहे। कुछ निजी वाहन ही चलते देखे गए। साप्ताहिक बाजार में भी कुछ ही दुकानदारों ने दुकानें लगा रखीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed