फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shukpa and Cernon can be the state trees and flowers of Ladakh

Ladakh Update: शुकपा व सेरनॉन हो सकते हैं लद्दाख के राज्य पेड़ और फूल, जनता से मांगे सुझाव

Tue, 20 Dec 2022 03:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 03:34 PM IST
सार

लद्दाख के उप राज्यपाल प्रशासन ने आम लोगों से सात जनवरी तक सुझाव मांगे हैं। इसके बाद राज्य पेड़ और राज्य फूल पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। दोनों ही वनस्पतियाें की संख्या लगातार कम हो रही है।

विज्ञापन
Shukpa and Cernon can be the state trees and flowers of Ladakh
शुकपा का पेड और फूल - फोटो : संवाद

विस्तार

औषधीय गुणों से भरपूर शुकपा को लद्दाख का राज्य पेड़ और सेरनॉन को राज्य फूल घोषित करने का प्रस्ताव दिया गया है। उप राज्यपाल प्रशासन की ओर से गठित कमेटी ने आम लोगों से सात जनवरी तक सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन


इसके बाद राज्य पेड़ और राज्य फूल पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। दोनों ही वनस्पतियाें की संख्या लगातार कम हो रही है। कमेटी अध्यक्ष डॉ. पदमा गुरमीत ने कहा, लोगों के सुझाव और आपत्तियां मिलने के बाद लद्दाख के राज्य पेड़ और राज्य फूल संबंधी अगली कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


भोटी में शुकपा कहे जाने वाले पेड़ का बोटेनिकल नाम जूनिपरस पोलीकारपोस है, जबकि सेरनॉन को वनस्पति विज्ञान में मेकोनोप्सिस एक्यूलेटा कहा जाता है। शुकपा को हिमालयन पेंसिल सेडार भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम हिमालय क्षेत्र में समुद्रतल से 2800 से 3800 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाने वाला यह पेड़ कटाई और कम बीज तैयार होने की वजह से लुप्त हो रहा है। वहीं सेरनॉन को हिमालयन ब्लू पॉपी भी कहा जाता है।

दोनों ही वनस्पतियों का सो रिगपा चिकित्सा पद्धति में उपचार के दौरान इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed