{"_id":"640cdcc10616fa80410c8ad4","slug":"shrimadbhagwat-katha-rspura-news-c-10-1-65733-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भागवत कथा का संगीतमय वर्णन कर भक्तों को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भागवत कथा का संगीतमय वर्णन कर भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर गाड़ीगढ़ में हुआ श्रीमद्भागवत पुराण की साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। लोअर गाड़ीगढ़ जम्मू में मंगलमय जीवन एवं जन कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत पुराण की साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। व्यासपीठ विराजित कथा वाचक डॉ. वेद प्रकाश शास्त्री ने कथा के चौथे दिन सृष्टि का वर्णन कर भगवान की लीलाओं की कथा, भगवान कपिल मुनि द्वारा देवहूति को भक्ति योग का वर्णन, ध्रुव कथा, आदि प्रसंगों और संगीतमय भजनों द्वारा बड़ी संख्या में पंडाल में बैठी संगत को मंत्रमुग्ध किया।
पंडित डिप्टी लाल ने स्वस्तिवाचक पाठ सुनाकर पंडाल में बैठे हजारों भक्तों के मन को मोहा। इस दौरान कथावाचक ने भी प्रवचनों से संगत को भगवान श्रीकृष्ण, भगवान शिव, आदि की कथाओं का वर्णन कर भगवान के बताए रास्ते पर चलने के साथ सनातन धर्म का उत्थान करने का संदेश दिया। इस दौरान भगवान शिव व माता पार्वती की भव्य झांकियों को देख लोग पंडाल में झूमते नजर आए। सेवा निवृत कैप्टन कुंदन लाल शर्मा ने बताया कि 15 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक स्वामी श्री विशात्मानंद सरस्वती महाराज सत्संग के दौरान भक्तजनों को प्रवचनों का रसपान करवाएंगे। इसी दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।