फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shrimadbhagwat katha

भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकी देख गदगद हुए भक्त

विज्ञापन
Shrimadbhagwat katha
सलाल कोटली में जारी भगवद कथा का वाचन करते हुए कुलदीप शास्त्री। - फोटो : REASI
रियासी। गांव सलाल कोटली में जारी श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में वीरवार को भगवान श्री कृष्ण जन्म का वर्णन कर उनकी महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकी भी निकाली गई, जिसे देख लोग गदगद हो गए।
विज्ञापन

कथा वाचक श्री कुलदीप शास्त्री जी अखनूर वाले ने कथा में बताया कि राजा कंस की तमाम कोशिशें भी भगवान कृष्ण का जन्म होने से नहीं रोक सकीं। भगवान का जन्म होते ही कंस के सभी पहरेदार गहरी नींद में चले गए। वहीं, आंधी ने किसी को बाहर नहीं निकलने दिया। कथा के दौरान भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का भी वर्णन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल से प्रभु भक्ति में लीन रहने वाले हर एक व्यक्ति को कोई संकट छू भी नहीं सकता। सलाल कोटली में 13 जून को शुरू हुई कथा 19 जून को संपन्न होगी। कथा सुनने के लिए ग्रामीण रोजाना पहुंच रहे हैं। कथा का आयोजन रघुवीर सिंह, मंजीत सिंह, रवि सिंह, अजीत सिंह, आदि की तरफ से करवाया जा रहा है।

सलाल कोटली में जारी भगवद कथा को सुनने पहुंचे स्थानीय लोग।

सलाल कोटली में जारी भगवद कथा को सुनने पहुंचे स्थानीय लोग।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed