{"_id":"641a1e289c11c5162a06a957","slug":"shri-mata-vaishno-devi-navratra-jammu-news-c-10-jam1004-73821-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maa Vaishno Devi: एक दिन में केवल 50 हजार भक्त ही कर पाएंगे मां वैष्णो के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maa Vaishno Devi: एक दिन में केवल 50 हजार भक्त ही कर पाएंगे मां वैष्णो के दर्शन
Wed, 22 Mar 2023 05:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 22 Mar 2023 05:09 PM IST
सार
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक दिन में पचास हजार यात्रियों का ही पंजीकरण होगा। भक्तों की संख्या बढ़ने की संभावना के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। पांच स्थानों पर होल्डिंग एरिया निर्धारित किए गए हैं
विज्ञापन
Maa vaishno Devi
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैत्र नवरात्र पर्व पर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक दिन में पचास हजार यात्रियों का ही पंजीकरण होगा। भक्तों की संख्या बढ़ने की संभावना के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। पांच स्थानों पर होल्डिंग एरिया निर्धारित किए गए हैं, ताकि भीड़ अधिक होने पर यात्रियों को नियंत्रित किया जा सके। आरएफआईडी कार्ड की सहायता से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगाी।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि कोर्ट के आदेश अनुसार एक दिन में 50 हजार तक यात्रियों को ही पंजीकृत किया जाएगा। इसी कारण बोर्ड ने आरएफआईडी कार्ड की व्यवस्था को शुुरू किया है, ताकि हर क्षेत्र में भक्तों की संख्या पर नजर रखी जा सके। इसके लिए बाण गंगा, अर्द्धकुंवारी, साझी छत्त, ताराकोट और भवन पर होल्डिंग एरिया निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश हैं कि यात्रियों को भवन में अधिक देर रुकने न दिया जाए और दर्शन के बाद कटड़ा कस्बे में लौटने के लिए जागरूक करते रहें। भवन मार्ग पर भी सूचना केंद्रों के माध्यम से भक्तों को विभिन्न जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन