फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   short of ips offocers in jammu and kashmir

रियासत में आईपीएस अधिकारियों का टोटा

Fri, 13 Feb 2015 11:31 AM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
short of ips offocers in jammu and kashmir

रियासत में इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) अधिकारियों की कमी हो गई है। एडीजी रैंक से लेकर एसएसपी रैंक तक के अधिकारी डेपुटेशन लेकर राज्य से बाहर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कुछ अपने गृह राज्य में डेपुटेशन लेकर सेवाएं दे रहे हैं। अधिकारियों की कमी से राज्य में कई पदों को अधिकारी नहीं मिल रहे।

विज्ञापन


इससे पुलिस का कामकाज प्रभावित हो रहा है। जानबूझ कर डेपुटेशन पर जाने वाले अधिकारी वापस नहीं आना चाहते। पुलिस विभाग के पास मौजूदा समय में कुल 99 आईपीएस हैं। इनमें चार नए अधिकारी हाल ही में शामिल हुए हैं, जिन्हें जम्मू कश्मीर कैडर मिला है।
विज्ञापन


यह अधिकारी सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। एक अधिकारी पर मामला चल रहा है और वह सस्पेंड हैं। अभी राज्य के पास 73 आईपीएस अधिकारी ही हैं और 21 डेपुटेशन पर हैं। राज्य पुलिस के कई विंग ऐसे हैं, जहां पर इन अधिकारियों की कमी से पद खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पदों पर छोटे रैंक के अधिकारियों से विभाग को काम चलाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य पुलिस के पास कुल नौ एडीजी रैंक के अधिकारियों में तीन डेपुटेशन पर हैं। इनमें एसके मिश्रा वर्ष 2008 से डेपुटेशन पर हैं।

सालों से डेपुटेशन से कई अधिकारी

short of ips offocers in jammu and kashmir

गोपाल रेड्डी अपने गृह राज्य आंध्र प्रदेश में वर्ष 2011 से डेपुटेशन पर हैं। महिला एडीजी डीआर डोले भी जून, 2014 से डेपुटेशन पर हैं। राज्य में आईजी रैंक के 27 अधिकारियों में सात डेपुटेशन पर हैं।

इनमें आरआर स्वेन नवंबर, 2006, पंकज सक्सेना अगस्त, 2010, एलडी मोहांती वर्ष 2011, एसडी सिंह मार्च, 2011, एसएस खांदरे फरवरी, 2014, टी नामगयाल अप्रैल 2012 और एमके सिन्हा सितंबर, 2012 से डेपुटेशन पर हैं। विभाग के 24 डीआईजी रैंक के अधिकारियों में छह डेपुटेशन पर हैं।

इनमें विपलव कुमार चौधरी, आनंद जैन, एसआर सैम्यूल, नितिश कुमार, एसपी वानी और विजय कुमार शामिल हैं। एसएसपी और एसपी रैंक के 31 आईपीएस अधिकारी पांच डेपुटेशन पर हैं। इनमें केशव राव, वीके बिरदी, अतुल गोयल, भीम सैन टूटह और काली राज महेश कुमार शामिल हैं।

बचे हुए अधिकारियों को कई जगहों पर बतौर एसडीपीओ तैनात किया गया है। हाल ही में 2012 बैच के पंजाब से आईपीएस अधिकारी संदीप चौधरी को कानाचक का एसएचओ लगाया गया है। इसके बारे में गृह विभाग के सचिव सुरेश कुमार से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed