{"_id":"6aa71198124a2cc1230e0ef4","slug":"shopkeepers-problems-jammu-news-c-10-jmu1059-1012480-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दुकानें टूटने से रोजी-रोटी का संकट, मदद के लिए विधायकों से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दुकानें टूटने से रोजी-रोटी का संकट, मदद के लिए विधायकों से गुहार
विज्ञापन
- नई बस्ती-सतवारी के प्रभावित दुकानदारों ने सुनाई पीड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नई बस्ती और सतवारी में दुकानों के टूटने के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने कारोबार बंद होने से रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। रविवार को विधायक चौधरी विक्रम रंधावा, युद्धवीर सेठी, देवयानी राणा और डॉ. नरेंद्र सिंह रैना मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। दुकानदारों ने विधायकों से मदद की गुहार लगाई।
दुकानदारों ने बताया कि वे लंबे समय से इन्हीं दुकानों के सहारे परिवारों का पालन-पोषण कर रहे थे। दुकानें टूटने के बाद उनके पास फिलहाल कारोबार करने के लिए कोई जगह नहीं है। नई दुकानें कब और कहां मिलेंगी, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की। विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि जब तक प्रभावित दुकानदारों को नई दुकानें उपलब्ध नहीं कराई जातीं, तब तक उन्हें हर महीने कुछ राशि मुआवजे के रूप में दी जानी चाहिए। इससे उन्हें अंतरिम राहत मिलेगी और परिवार का खर्च चलाने में मदद होगी। चौधरी विक्रम रंधावा ने कहा कि प्रभावित दुकानदारों को जल्द नई दुकानें उपलब्ध कराना जरूरी है। कारोबार बंद होने से परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक मुश्किल खड़ी हो गई है। सरकार को उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल समाधान की दिशा में कदम उठाने चाहिए। विधायक दल ने दुकानदारों की मांगों को उचित स्तर पर उठाने का भरोसा दिया।