फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sholay type drama in jammu

140 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा जम्मू का वीरू और फिर

Mon, 11 Aug 2014 02:18 AM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
sholay type drama in jammu

जम्मू के डिगियाना आश्रम के पास रविवार की रात शोले फिल्म के टंकी सीन की याद ताजा हो गई, जब एक युवक फिल्मी स्टाइल से मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। हालांकि फर्क यह था कि फिल्म में वीरू मौसी को लाइन पर लाने के लिए नौटंकी करता था, जबकि यहां टावर पर चढ़ा पुलिस चौकी के मुंशी को बुलाने की मांग करता रहा, जिसने कथित तौर पर उसे पीटा था।

विज्ञापन


मौसी की तरह यहां पुलिस भी उसकी शर्त मानने को तैयार हो गई, लेकिन वह देर रात तक टावर से उतरने को टालमटोल करता रहा। इस दौरान पूरे इलाके में लोगों का जमघट लगा रहा। पांच घंटे बीत जाने के बावजूद जब वह नीचे नहीं उतरा तो पुलिस ने वहां से लोगों को हटा दिया।
विज्ञापन


सिर्फ उसकी पत्नी को टावर के नीचे भेजा। उसकी पत्नी ने जब उसे कहा कि सभी चले गए, अब नीचे आ जाओ। तो उसने अपने एक दोस्त को बुलवाया। उसके बाद रात लगभग 12 बजे उसका दोस्त टावर पर चढ़ा और उसे लेकर नीचे उतरा, लेकिन एकबार फिर वह ऊपर चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टावर पर चढ़ चिल्लाने लगा

sholay type drama in jammu

हुआ यूं कि माडल टाउन में रहने वाले मजदूर लकी की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। उसने अपनी पत्नी को पीट दिया। बात पुलिस चौकी तक जा पहुंची।

पुलिस ने लकी को बुलाया और उसकी पुलिसिया अंदाज में धुनाई कर उसे धमकी दी और छोड़ दिया।

पुलिस की पिटाई के बाद लकी रोष में रविवार की शाम लगभग छह बजे डिगियाना आश्रम के पास एक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। जिसकी ऊंचाई लगभग 140 फुट है।

टावर पर चढ़ वह चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने युवक को टावर पर चढ़ा देख पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

कूद जाऊंगा फांद जाऊंगा

sholay type drama in jammu

इस दौरान पुलिस ने उससे मोबाइल पर बातचीत की तो उसने कहा कि मुंशी ने उसे पीटा है। वह नीचे नहीं आएगा। पहले उसे यहां बुलाओ। पुलिस ने उसकी बात मान ली, लेकिन नीचे उतरने की बजाए, उसने मोबाइल का स्विच आफ कर लिया।

इस दौरान पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। फायर ब्रिगेड से एक्सपर्ट को बुलाया गया। लेकिन फायर ब्रिगेड की दमकल संकरी गली में नहीं घुस सकी। पुलिस ने उसे उतारने के लिए टावर पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धमकी देने लगा।

यदि कोई ऊपर चढ़ा तो वह छलांग लगाकर जान दे देगा। इसके बाद पुलिस भी ऊपर न चढ़ उसके नीचे उतरने का इंतजार करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed