{"_id":"625331177a169e21d20bb75e","slug":"shobhayatra-reasi-news-jmu2575305192","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में लगे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में लगे श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन
रियासी में निकाली गई महिषासुर का बध करती हुई माता की झांकी।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। रामनवमी के अवसर पर रविवार को नगर में श्री दुर्गा नाटक मंडली ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें विभिन्न झांकियों के जरिये नगर के माहौल को भक्तिमय बनाया गया।
नगर के महादेव मोहल्ले से शुरू हुई झांकियां खुवाला मोहल्ला, चौक चबूतरा, मुख्य बाजार, बस अड्डा, कालिका नगर, नई बस्ती से होती हुई वार्ड 5 में स्थित राम भवन तक पहुंचीं। झांकियों में शामिल लोग श्रीराम नाम के जयघोष लगाते रहे। इस दौरान युवाओं ने नाच गाकर धूम मचाई। झांकी में महिषासुर का वध करते हुए माता का विकराल रूप दिखा। वहीं, राम दरबार की मन मोहक झांकी को लोगों ने खूब सराहा।
कोविड-19 के दो वर्षों बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसको लेकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित रहे। वहीं, रामनवमी के अवसर पर नगर के बीचोबीच स्थित कालिका माता के मंदिर मेें सुबह से दोपहर तक माथा टेकने आने वालों की भीड़ लगी रही। लोगों ने घरों और मंदिर में कंजक पूजन भी किया। घरों में लगाई गई साख को दरिया चंद्रभागा में प्रवाहित किया गया।

रियासी में निकली शोभायात्रा के दौरान राम दरबार की झांकी।- फोटो : REASI

रियासी में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल स्थानीय लोग।- फोटो : REASI
विज्ञापन