{"_id":"6463f748305306a96e004486","slug":"shivsena-the-kerala-story-protest-jammu-news-c-10-jam1008-117597-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिवसेना ने द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिवसेना ने द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध की मांग की
विज्ञापन
जम्मू। शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर ईकाई ने प्रशासन से द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि फिल्म को लेकर जम्मू में छात्र गुट में मारपीट हुई है। फिल्में मनोरंजक का साधन हैं, मगर जब फिल्म आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का काम करे तो उन फिल्मों को दिखाए जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को बैन किया था, दूसरी ओर द कश्मीर फाइल को भाजपा शासित राज्य में टैक्स फ्री कर राजनीतिक फायदा उठाया गया था। ब्यूरो
लोगों को निशुल्क दिखाई द केरल स्टोरी
जम्मू। विश्व हिंदी परिषद ने द केरल स्टोरी फिल्म लोगों को मुफ्त दिखाई। जम्मू, कठुआ और सांबा से आए लोगों को फिल्म दिखाई गई। परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि फिल्म लोगों को जागरूक करती है। इसी उद्देश्य से मुफ्त में लोगों को लाभ दिया गया। फिल्म देखने वालों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल थे। ब्यूरो