फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shivering cold in Jammu and Kashmir, mercury reaches minus in Leh-Kargil

जम्मू-कश्मीर: घाटी में कंपा देने वाली ठंड, लेह-कारगिल में पारा माइनस के पार

Sun, 07 Nov 2021 12:19 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Nov 2021 12:19 AM IST
सार

कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से छह से नौ डिग्री नीचे लुढ़का। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के आसार। 
 

विज्ञापन
Shivering cold in Jammu and Kashmir, mercury reaches minus in Leh-Kargil
बर्फ से लकदक घाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अक्तूबर माह में बारिश और बर्फबारी से पर्वतीय इलाके समय से पहले ही कंपा देने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। नवंबर के पहले सप्ताह तक इस सीजन में तीन बार बर्फबारी हो चुकी है। इससे कश्मीर घाटी का तापमान सामान्य पैमाने से छह से नौ डिग्री नीचे चल रहा है। लेह और कारगिल में पारा माइनस में चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। बीते वर्ष की तुलना में इस बार पर्वतीय इलाकों में दो सप्ताह पहले बर्फबारी हुई है, जिससे सर्दी बढ़ गई है।

विज्ञापन


कश्मीर के लगभग सभी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है। राजधानी श्रीनगर में सुबह बादल छाने के बाद दोपहर को मौसम खुला, लेकिन शाम को दोबारा बादल छा गए। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 14.5  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। कारगिल में भी सर्दी बढ़ी है और यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 और पहलगाम में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। लेकिन ठंड का अहसास भी कायम है। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 27.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.6, बटोत में 5.3, कटड़ा में 12.3 और भद्रवाह में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed