फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shivani jaral murder case, third accused held

शिवानी हत्याकांड: तीसरा हत्यारा इब्राहिम भी हत्थे चढ़ा

Sat, 16 May 2015 11:27 PM IST
Updated Sat, 16 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
shivani jaral murder case, third accused held

बहुचर्चित शिवानी हत्याकांड का तीसरा आरोपी भी पुलिस

विज्ञापन
के हत्थे चढ़ गया है। घटना के दौरान हत्या आरोपी दंपति के साथ तीसरा आरोपी मोहम्मद इब्राहिम (निवासी डिंगला, पुंछ) भी मौजूद था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। इब्राहिम की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। पुलिस ने हत्या आरोपी दंपति सुनील कुमार और उसकी पत्नी रजनी देवी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी उत्तम चंद के अनुसार शिवानी जराल की हत्या करने के बाद तीनों कमरे से बाहर निकले। इब्राहिम घटनास्थल से सीधा पुंछ लौट गया, जबकि सुनील और उसकी पत्नी रूप नगर बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने एक टोका खरीदा।

टोका लेकर वापस आए तीनों

shivani jaral murder case, third accused held

दोनों वापस कमरे में लौटे। उन्होंने टोके से शिवानी के छह टुकड़े किए। उसके बाद शव के टुकड़ों को मकान के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया, ताकि किसी को इसकी भनक तक न लगे।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने शव बरामद करने के साथ सुनील कुमार और उसकी पत्नी रजनी देवी सहित अन्य के खिलाफ आरपीसी की धारा 364, 302, 404, 297, 34 के तहत केस दर्ज किया।

साथ ही मामले की तह तक पहुंचने के लिए एसडीपीओ (सिटी साउथ) सचिन गुप्ता के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (सिट) का गठन किया, जिसमें गांधी नगर एसएचओ परमजीत सिंह, एएसआई हजारा सिंह, एएसआई बाबू राम और हेड कांस्टेबल सतवीर सिंह को शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हुई थी शिवानी की हत्या?

shivani jaral murder case, third accused held

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि इब्राहिम के रजनी देवी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध हैं। सुनील ने शिवानी जराल के साथ मिलकर एक वीडियो कैमरे का इंतजाम किया था।

दोनों ने रजनी और इब्राहिम के अवैध संबंधों को रिकार्ड करने की कोशिश की थी। कैमरे की रिकार्डिंग का खुलासा हो गया था। इब्राहिम और रजनी ने अपने संबंधों को छिपाने के लिए शिवानी की हत्या की योजना बनाई थी।

धमकी देकर पति को हत्या में शामिल किया
पुलिस के अनुसार रजनी और मोहम्मद इब्राहिम ने पैसे और धमकी देकर सुनील को हत्या की योजना में शामिल किया था। 12 मार्च 2015 को सुनील ने रजनी को रिहाड़ी बुलाया था।

जहां से वह उसे मुट्ठी लेकर गए। तीनों ने पहले शिवानी की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद शव को खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार सिट को कुछ और साक्ष्य मिले हैं, जिसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed