{"_id":"604d06918ebc3ec4840c64bc","slug":"shivakhodi-dham-resonates-with-the-joys-of-bhole-as-soon-as-the-natural-cave-opens-reasi-news-jmu23123789","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक गुफा खुलते ही भोले के जयकारों से गूंजा शिवखोड़ी धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक गुफा खुलते ही भोले के जयकारों से गूंजा शिवखोड़ी धाम
विज्ञापन
रियासी। महाशिवरात्रि के दो दिन बाद शनिवार को प्राचीन गुफा को भक्तों के लिए फिर से खोल दिया गया है। इसके दर्शन करते ही शिवखोड़ी धाम भोले के जयकारों से गूंज उठा है। वहीं, दिनभर काफी संख्या में भक्तों ने प्राचीन प्राकृतिक गुफा से होते हुए भोले के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।
जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू की ओर से पुरानी गुफा को बंद कर दिया गया था। इस कारण पर्व पर भक्तों को नई गुफा से होकर ही भोले के दरबार में हाजिरी लगानी पड़ी है। पुरानी प्राकृतिक गुफा काफी संकरी है। इस रास्ते से भक्तों के छोटे-छोटे जत्थों को ही दर्शन के लिए भेजा जाता है। शनिवार को श्रद्धालुओं ने पुरानी गुफा से होते हुए ही दर्शन किए और नई गुफा से बाहर आए हैं। महाशिवरात्रि पर शिवखोड़ी धाम में भक्तों की रिकार्ड आमद के बाद शनिवार को भी यात्रियों की भीड़ देखी गई।
23वां शिवखोड़ी केसरी दंगल 16 को
महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को स्थगित किया गया वार्षिक 23वां शिवखोड़ी केसरी दंगल अब 16 मार्च को होगा। इसे शुक्रवार को बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया था। शनिवार को हुई कमेटी की बैठक में दंगल को 16 मार्च को करवाने का निर्णय लिया है। दंगल में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान भी हिस्सा लेंगे। बैठक में कुश्ती संघ के प्रधान शिव कुमार शर्मा, डीडीसी सदस्य केवल कृष्ण शर्मा, सरपंच भगवान सिंह, विजय कुमार, पवन कोहली, शमशेर सिंह, स्वर्ण सिंह, चैन कुमार, करतार सिंह, रमेश चंद्र कोहली, कपूर सिंह, मदन लाल, सतपाल सिंह, अशोक कुमार, सुनील कुमार, सुरमा सिंह, अशोक कुमार, तिलक राज कोहली, संसार चंद, डॉ. चमन लाल शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा व रोबिन बनाथिया मौजूद रहे।