फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shiva is in the heart of France's Pascal... she said - it gives happiness

Jammu News: फ्रांस की पास्कल के दिल में शिव...बोलीं- खुशी मिलती है

विज्ञापन
Shiva is in the heart of France's Pascal... she said - it gives happiness
बालटाल में श्रद्धालुओं के साथ नृत्य करतीं फ्रांस की प्रो. पास्कल। स्रोत : श्रद्धालु - फोटो : Samvad
एचपी चौहान
विज्ञापन

श्रीनगर। फ्रांस की रहने वालीं प्रोफेसर पास्कल बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए दो दिन से बालटाल में हैं। उनके साथ उनके दोस्त एड्रियन भी हैं। खगोलशास्त्री प्रो. पास्कल 19 साल से लगातार भारत यात्रा पर आ रही हैं। वह लगातार तीसरी बार अमरनाथ धाम जाएंगी। वह कहती हैं कि उन्हें श्री अमरनाथ जी यात्रा का वातावरण भा गया है। शिव उनके दिल में बसे हैं। पास्कल कहती हैं कि भारत के कोने-कोने से आने वाले हजारों लोगों की आस्था और एकता देखकर उनको बहुत खुशी मिलती है। सभी धर्मों के साथ ही वे शिव और हिंदू धर्म से अगाध प्रेम करती हैं। इस जगह पर आकर उन्हें अपार शांति और असीम ऊर्जा का अहसास होता है।
उन्होंने कहा कि यहां जाति-धर्म और ऊंच-नीच का कोई भेद नहीं है। सभी के एक अराध्य बाबा बर्फानी हैं और सभी उनकी भक्ति में लीन हो जाना चाहते हैं। वह बोलीं, ‘मैं भी यही करने आई हूं।’
विज्ञापन

चारधाम यात्रा कर चुकी हैं प्रो. पास्कल : प्रो. पास्कल के साथ बालटाल आए गाइड सूर्या ने बताया कि वे उत्तराखंड में चारधाम यात्रा कर चुकी हैं। हिंदू धर्म के प्रति उनका अगाध लगाव है। उन्हें भोलेनाथ प्रिय हैं। वह लगातार तीसरे अमरनाथ यात्रा पर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री शिव शक्ति सेवा मंडल (बुढलाड़ा) पंजाब के पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद बताते हैं कि प्रो. पास्कल जब भी आती हैं उनके ही लंगर में प्रवास करती हैं। अन्य सेवादारों के साथ वह भी निस्वार्थ भाव से कई दिन तक श्रद्धालुओं की सेवा करती हैं। बगड़ बम बम बम लहरी... पर झूमे दोनों: सोमवार की देर शाम आरती के बाद भोलेनाथ को समर्पित कैलाश खेर का सुप्रसिद्ध गीत मोहे अपना बना लो दीनानाथ जी, बगड़ बम बम बम लहरी, महादेव शिव शंकर शंभु, बगड़ बम बम बम लहरी... बजा तो प्रो. पास्कल और एड्रियन खूब थिरके। श्रद्धालुओं के साथ दोनों झूम कर नाचे। बाबा बर्फानी की भक्ति में लीन दोनों को झूमते देख गुजर रहे श्रद्धालु खुश और हैरान रहे। उन्होंने भोले के जयकारे भी लगाए।

बालटाल में श्रद्धालुओं के साथ नृत्य करतीं फ्रांस की प्रो. पास्कल। स्रोत : श्रद्धालु

बालटाल में श्रद्धालुओं के साथ नृत्य करतीं फ्रांस की प्रो. पास्कल। स्रोत : श्रद्धालु- फोटो : Samvad

बालटाल में श्रद्धालुओं के साथ नृत्य करतीं फ्रांस की प्रो. पास्कल। स्रोत : श्रद्धालु

बालटाल में श्रद्धालुओं के साथ नृत्य करतीं फ्रांस की प्रो. पास्कल। स्रोत : श्रद्धालु- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed