{"_id":"685b04ff8f00ce31af0e62fe","slug":"shiv-khodi-reasi-news-c-202-1-sjam1001-124578-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो दिन में आठ हजार श्रद्धालुओं ने शिवखोड़ी धाम में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो दिन में आठ हजार श्रद्धालुओं ने शिवखोड़ी धाम में टेका माथा
विज्ञापन
शिवखोड़ी धाम में पहुंचे श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। श्री शिवखोड़ी धाम में अब श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। आधार शिविर रनसू से शिव गुफा तक बम-बम भोले का जयघोष करते हुए श्रद्धालु आ-जा रहे हैं।
एक अनुमान के मुताबिक पिछले दो दिन में लगभग आठ हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के इस धाम के दर्शन किए। मंगलवार को 3,690 श्रद्धालु शिवखोड़ी धाम में माथा टेकने के लिए पहुंचे। वहीं, 4,271 श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाई थी।
श्रद्धालुओं की संख्या में जो कमी चल रही थी, अब वे धीरे-धीरे दूर होने लगी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीन जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का असर भी शिवखोड़ी धाम में देखने को मिलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं, श्रावण मास में तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से आधार शिविर के अलावा पैदल ट्रैक पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।