फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shiv katha in samba

Jammu News: जीवन नष्ट होने से पहले शव से शिव यात्रा पर अग्रसर हो जाओ

विज्ञापन
Shiv katha in samba
सांबा के सीमा मार्ग पर जारी शिव कथा में बताया शिव शृंगार का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के सीमा मार्ग पर एक रिजॉर्ट में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में जारी पांच दिवसीय शिव कथा चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही। आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी जयंती भारती ने सुमधुर संगीत के साथ पवन कथा का वाचन किया।

कहा कि भगवान शिव का अद्भुत शृंगार मनुष्य को आत्मा के उत्थान का संदेश प्रदान करता है। भोलेनाथ के गले में नर मुंडों की माला यह समझाती है कि जीवन क्षण भंगुर है। जीवन के नष्ट होने से पहले शिव तत्व को जान लो और उसकी प्राप्ति के लिए प्रयासरत हो जाओ। शव से शिव तक की यात्रा पर अग्रसर हो जाओ। भोलेनाथ की जटाओं का मुकुट ध्यान लगाने की कला सिखा रहा है। मानव का मन समस्याओं का कारण है। संसार की माया उसे उलझाए रखती है। शिव तत्व का ध्यान और उनका चिंतन चिंता से मुक्ति का साधन है। ध्यान केवल नेत्र मूंदकर बैठना मात्र नहीं है। ध्यान के लिए ईश्वर दर्शन अत्यंत आवश्यक है। ईश्वर दर्शन की यह अनमोल निधि प्राप्त करने के लिए पूर्ण सतगुरु की शरणागत होना संसार का अटल अनिवार्य नियम है। भगवान शिव गुरु गीता में गुरु की महिमा और पहचान बताते हुए कहते हैं कि जो अखंड, सर्व व्यापक ईश्वर का मनुष्य के अंतः करण में दर्शन करवा दे। उसे ही पूर्ण सतगुरु कहते हैं। ऐसे महापुरुष के चरणों में नमन है। प्रभु की पावन आरती के साथ कथा कार्यक्रम को विराम दिया गया। कथा में शहर के स्वामी सुचेता नंद, स्वामी सुकर्म आनंद, जंगबीर सिंह चिक्कू, चंद्र सिंह जयदीप सिंह, अशोक सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed