फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sher e Kashmir Police Medal for Gallantry award to Deputy SP Davinder Singh taken back

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों संग पकड़े गए डीएसपी से वापस लिया गया अवार्ड, बर्खास्त भी होगा दविंदर

Thu, 16 Jan 2020 01:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Sher e Kashmir Police Medal for Gallantry award to Deputy SP Davinder Singh taken back
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा एजेंसियां हिजबुल कमांडर नवीद बाबू के साथ गिरफ्तार निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के पाकिस्तानी कनेक्शन खंगालने में जुट गई हैं। उसके तथा उसके रिश्तेदारों के घर को खंगाला गया है। खुद डीजीपी दिलबाग सिंह का भी कहना है कि मामले में बड़ा कनेक्शन सामने आ सकता है।

विज्ञापन


इसके तार कहीं भी, किसी से भी जुड़े हो सकते हैं। यह बड़ा मामला है। इसलिए मामले की जांच नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) को देने की सिफारिश की गई है। डीएसपी को बर्खास्त करने की सिफारिश के साथ उसे मिला स्टेट अवार्ड को वापस ले लिया गया है। मामले में एनआईए जल्द प्राथमिकी दर्ज करेगी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बुधवार को दिल्ली में एनआईए के अधिकारियों ने गृह सचिव से मुलाकात की। इस मामले की जांच आईजी स्तर के अधिकारी करेंगे। एनआईए से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मामला हाथ में लेने के बाद जांच एजेंसी जम्मू में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें   बेटियों को बांग्लादेश में पढ़ा रहा डीएसपी, क्या इस खर्च का है नापाक कनेक्शन! जानिए सच


जिस दिन डीएसपी की गिरफ्तारी हुई थीए उस दिन वकील इरफान अहमद मीर (आतंकी संगठनों का ओवरग्राउंड वर्कर) भी पकड़ा गया था। यह एनआईए के लिए पाकिस्तान के खिलाफ  बड़ा सबूत बन सकता है,  क्योंकि वह पांच बार भारतीय पासपोर्ट पर पाकिस्तान गया था। आरोप है कि वह पाकिस्तान से आदेश हासिल करता रहा है।

दूसरी ओर दविंदर सिंह के रिश्तेदारों के घर भी तलाशी अभियान चलाया गया। पता लगाने की कोशिश की गई कि कहीं उसने हथियार और पैसे बगैरह तो नहीं छिपाए थे। जांच में जुटीं एजेंसियां आईबी व रॉ भी डीएसपी और हिजबुल कमांडर से पूछताछ कर आतंकियों से कनेक्शन खंगालते रहे। दक्षिणी कश्मीर में कई स्थानों पर छापा मारा गया। दविंदर सिंह से पूछताछ और उसके ठिकानों पर छापेमारी में कई चौंका देने वाले तथ्य सामने आए हैं।

डीएसपी के घर तलाशी में सेना की 15 कोर का फुल लोकेशन मैप मिला है। सेना का मैप मिलने से आशंका जताई जा रही है कि सेना की कई जानकारियां आतंकियों और पाकिस्तान तक पहुंच सकती है। साथ ही साढ़े सात लाख रुपये कैश बरामद किया है। संभव है कि यह पैसा हवाला का हो।

यह भी पढेंः डीएसपी की कलंक कथा, दविंदर से पूछताछ और छापेमारी में कई चौंका देने वाले तथ्य आए सामने


दरअसल, डीएसपी की दो बेटियां बांग्लादेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में जांच एजेंसी को शक है कि बेटियों की पढ़ाई का खर्च हवाला के पैसे से हो रहा है। डीएसपी को दविंदर सिंह को 2018 में जम्मू और कश्मीर के सर्वोच्च पुलिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

जांच में नहीं होगी कोई रियायत: डीजीपी

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि इस मामले की तमाम एजेंसियां जांच कर रही हैं। सही समय पर इस मामले की जांच की जानकारियां साझा की जाएंगी। अब तक की जांच यही है कि वह आतंकियों के लिए काम कर रहा था। पाकिस्तान से कनेक्शन की बात अभी सामने नहीं आई है। लेकिन सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

यह भी पढेंः डीएसपी दविंदर के रिश्तेदारों के घर की भी तलाशी, कई स्थानों पर छापेमारी, पूछताछ जारी

उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई रियायत नहीं होगी। आतंकी की मदद करने वाले को आतंकी समझ कर उसके खिलाफ तय कानून के तहत कार्रवाई होगी। इस मामले में जो भी शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। दविंदर सिंह को दविंदर खान जैसे नाम देने पर सांप्रदायिक माहौल खराब करने,कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों द्वारा इस मामले को लेकर दिए गए बयानों पर डीजीपी ने कहा कि वह इन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed