फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shelter shed was built in pahalgam base camp

पहलगाम बेस कैंप में शेल्टर शेड का निर्माण 

Sat, 11 Jun 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 11 Jun 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
shelter shed was built in pahalgam base camp
अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरु हो रही है - फोटो : PTI

दो जुलाई से शुरू हो रहे अमरनाथ यात्रा की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस बार अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए पहलगाम बेस कैंप में शेल्टर शेड का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक सिक्योरिटी चेकिंग वाले स्थान पर शेल्टर शेड नहीं था। 

विज्ञापन


बेस कैंप में इन दिनों रंगरोगन के साथ ही शेल्टर शेड बनाने का काम चल रहा है। पिछले लगभग 20 दिनों से कारीगर लोहे के शेड बनाने में जुटे हैं। यह शेड सिक्योरिटी चेकिंग वाले स्थान पर बनाया जा रहा है। कुल दो शेड बनेंगे। 
विज्ञापन


अब तक शेड न होने की वजह से सिक्योरिटी चेकिंग के लिए लाइन में लगने वाले लोगों को धूप या बारिश में खड़ा रहना पड़ता था। बोर्ड प्रशासन का कहना है कि यात्रा को सुचारु बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का जायजा लिया

अगले महीने शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के  लिए शुक्रवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। गृह सचिव राजीव महर्षी की अध्यक्षता में हुई बैठ में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के राजेंद्र, सीआरपीएफ के महानिदेशक के दुर्गा प्रसाद के अलावा बीएसएफ एवं गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 


बैठक में यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती और अन्य इंतजाम पर चर्चा की गई। 48 दिनों की अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरू होगी। यात्रा दो मार्गों गंदरबल जिले के बालताल और अनंतनाग जिले के चंदनवारी से होगी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने महर्षी को सुरक्षा इंतजाम के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed