{"_id":"6546b2fa3a7c10905507b244","slug":"shankar-colony-street-light-problem-jammu-news-c-10-jmu1037-237173-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शोपीस बनीं स्ट्रीट लाइटें, शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती है शंकर कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शोपीस बनीं स्ट्रीट लाइटें, शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती है शंकर कॉलोनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। वार्ड-55 की शंकर कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं। लोगों का आरोप है कि छह बार नगर निगम के अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी समाधान नहीं किया गया है। लाइटें खराब होने के कारण शाम ढलते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। इससे कॉलोनी के करीब 250 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मोहन लाल पंडिता, उपेंद्र ठुस्सू ने बताया कि दिन में यहां गंदगी का भी आलम है और रात को लाइटें काम नहीं करतीं। सफाई न होने से बीमारियां फैल रही हैं। डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद भी नगर निगम ने कॉलोनी में फॉगिंग नहीं करवाई है।
कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इस वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम को इस समस्या पर ध्यान देना होगा और नियमित सफाई करवाने की भी जरूरत है।
- टीके कोल, अध्यक्ष, शंकर कॉलोनी
वार्ड में तीन साल पहले 1100 लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन इनमें 400 बंद पड़ी हैं। शंकर कॉलोनी में ही 40 लाइटें खराब पड़ी हैं। टोल फ्री नंबर 18001803580 भी काम नहीं करता। बार-बार समस्या बताने पर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। लोग परेशानियां झेल रहे हैं।
विज्ञापन
- प्रीतम सिंह, पार्षद वार्ड-55