फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shakti vandan bill woman feedback in jammu kashmir

महिला आरक्षण विधेयक: शक्ति वंदन विधेयक पारित होने पर महिलाएं बोलीं- अब देश चलाने में निभाएंगी अहम भूमिका

Fri, 22 Sep 2023 03:31 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 22 Sep 2023 03:31 PM IST
सार

लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह आरक्षण आगामी 15 साल तक रहेगा। इसके बाद संसद चाहे तो इसकी अवधि बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
shakti vandan bill woman feedback in jammu kashmir
जम्मू - फोटो : संवाद

विस्तार

महिलाओं के लिए राजनीति में आरक्षण यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 ने महिलाओं की तरक्की के रास्ते खोल दिए हैं। बिल के मुताबिक लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया जाएगा। शहर की प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं का कहना है - सपनों को उड़ान मिलेगी। परिवार के साथ राज्य और देश के संचालन में उनकी अहम भूमिका होगी।

विज्ञापन


लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह आरक्षण आगामी 15 साल तक रहेगा। इसके बाद संसद चाहे तो इसकी अवधि बढ़ा सकती है। आरक्षण सीधे चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए लागू होगा। यानी राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषद दायरे में नहीं आएंगी।
विज्ञापन


वूमेन सेल की लीगल एडवाइजर मीनाक्षी का कहना है कि दो तिहाई बहुमत से महिला आरक्षण बिल पास हो गया, लेकिन तकनीकी पेंच होने के चलते कानून के लागू होने में समय लग जाएगा। 40 साल के बाद सपने पूरे तो हो गए हैं, लेकिन इंतजार करना पड़ रहा है। व्यवसायी पूजा कपूर का कहना है-देश और महिलाओं के लिए बिल की ज्यादा जरूरत थी। नारी शक्ति वंदन विधेयक युग बदलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें राजनीतिक महिलाओं की बेहतरीन तस्वीर निर्वाचित सदन में दिखेगी। बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल की उप प्रधानाचार्य मोनिका कनुप्रिया का कहना है - जिस प्रकार से महिला एक नहीं, दो परिवारों की जिम्मेदारी उठाती है, उसी तरह देश संचालन में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। विधेयक के पारित होने से महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पूर्व डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा का कहना है कि दशकों से लंबित महिला आरक्षण विधेयक को नारी शक्ति वंदन विधेयक का नाम देकर सम्मान मिला है। एडवोकेट निधि मंगोत्रा का कहना है कि महिलाओं को मंच मिल गया है।


डीसी ऑफिस के निकट रहने वाली समाजसेवी अनु गुप्ता का कहना है-सही मायने में मोदी सरकार ने महिलाओं को हक दिलाया है। त्रिकुटा नगर की डॉ. मिताली गुप्ता का कहना है कि लंबी जद्दोजहद के बाद नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा में पारित हुआ। यह महिलाओं के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed