{"_id":"6515d524dee95f57c20681f7","slug":"shaheed-bhagat-singh-rspura-news-c-312-1-sjam1007-238-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहीद भगत सिंह के स्मारक पर लगे शहीद-ए-आजम अमर रहें के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहीद भगत सिंह के स्मारक पर लगे शहीद-ए-आजम अमर रहें के नारे
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह की जयंती पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, स्मारकों पर चढ़ाईं फूलमालाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/मीरां साहिब। शहीद भगत सिंह की जयंती पर वीरवार को लोगों ने उनकी प्रतिमाओं को फूलमालाएं पहनाकर नमन किया। कस्बे के शिव नगर में समाजसेवी इंद्रजीत सूदन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में फूलमालाएं अर्पित कर शहीद-ए-आजम को याद किया गया। इस दौरान शहीद-ए-आजम अमर रहें के नारे लगाए गए। इंद्रजीत ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला। इसने एक चिंगारी का काम किया।
कहा कि अंग्रेज अधिकारियों से टक्कर लेने वाले भगत सिंह को सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। जेल में अंग्रेजी हुकूमत की प्रताड़ना झेलने के बाद भी भगत सिंह ने आजादी की मांग को जारी रखा। पूर्व सरपंच व माकपा नेता किशोर कुमार ने कहा कि भगत सिंह आजादी की मांग को लेकर जेल गए, और हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। देश के लिए उनका जुनून कुछ ऐसा था कि वह आखिरी सांस तक इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। जिस प्रकार का शासन भगत सिंह चाहते थे, आज तक उसका सपना पूरा नहीं हो पाया है। देश के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य सुविधाएं एक समान मुहैया करवाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। वहीं, मीरां साहिब, कोटली भगवान सिंह, आदि में भी शहीद भगत सिंह के स्मारकों पर लोगों ने नमन किया।