फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Severe cold starts in Kashmir today rain and snowfall expected

Weather Updates: कश्मीर में कड़ाके की ठंड शुरू, रात का तापमान माइनस में, आज बारिश-बर्फबारी के आसार

Sun, 13 Nov 2022 10:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 10:42 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार और सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Severe cold starts in Kashmir today rain and snowfall expected
जम्मू कश्मीर मौसम। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का पारा गिरने लगा है। पहलगाम, कुपवाड़ा, गुलमर्ग के अलावा लेह और कारगिल में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन

 

प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से 3 से 6 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार और सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन

 

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी से पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 और कुपवाड़ा में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेह में कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 और कारगिल में माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन तड़के और रात को ठंड बढ़ी है।


 

यहां दिन का तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.6, बटोत में 5.0, कटड़ा में 10.4 और भद्रवाह में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed