फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Severe cold in Kashmir, Leh and Kargil in the grip of cold wave

जम्मू-कश्मीर: शीतलहर की चपेट में कश्मीर, लेह और कारगिल में भी कड़ाके की ठंड 

Mon, 15 Nov 2021 10:19 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 Nov 2021 10:19 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच पारा गिरने का सिलसिला जारी है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में है। सर्द हवाओं ने दिनचर्या को प्रभावित किया है।

विज्ञापन
Severe cold in Kashmir, Leh and Kargil in the grip of cold wave
श्रीनगर में लगातार ठंड बढ़ने के साथ डल झील में छाई धुंध। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच पारा गिरने का सिलसिला जारी है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में है। सर्द हवाओं ने दिनचर्या को प्रभावित किया है। दिन का तापमान भी बीस डिग्री से नीचे चल रहा है। लेह और कारगिल में सबसे अधिक सर्दी पड़ रही है, यहां दिन का तापमान भी दस डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में भी गिरावट आएगी। 

विज्ञापन


लेह और कारगिल में रात के न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। लेह में दिन का तापमान 6.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि दिन का तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का तापमान शून्य डिग्री रहा।
विज्ञापन


पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 और गुलमर्ग में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में भी रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री गिरावट के साथ 10.7 और दिन का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.6, कटड़ा में 10.2, बटोत में 4.2 और भद्रवाह में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश न होने के कारण खुश्क सर्दी में बढ़ोतरी हो रही है। इससे त्वचा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed