{"_id":"5d5313988ebc3e6d12150830","slug":"several-congress-leaders-join-bjp-in-jammu-avinash-rai-khanna-targets-on-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल, खन्ना बोले-जम्मू-कश्मीर में अब एक विधान, एक निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल, खन्ना बोले-जम्मू-कश्मीर में अब एक विधान, एक निशान
Wed, 14 Aug 2019 01:16 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपप्रधान, प्रभारी व चुनाव इंचार्ज जम्मू-कश्मीर अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने से पिछले कई दशक से जम्मू-कश्मीर की जनता को गुमराह करने वालों को जवाब मिला है। अब राज्य में हर किसी को मतदान का अधिकार होगा।
विज्ञापन
पार्टी की विचारधारा से ही एक विधान, एक निशान और एक प्रधान संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में विकास को गति मिली है। यहां मंगलवार को खन्ना की मौजूदगी में कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गए। खन्ना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नए बदलाव से युवा पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।
विज्ञापन
भाजपा ने राष्ट्र हित में बदलाव किया है। भाजपा नए भारत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। पार्टी में शामिल होने वालों में सेवानिवृत्त एसपी भोपेंद्र सिंह, शैलेंद्र वेद, विपिन निश्चिल आरोग्य, अभिउदित कौशल, गुरमीत सिंह, लोकेश कपूर आदि शामिल रहे। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार के इर्दगिर्द ही घूमती रही है और सोनिया गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने वही काम किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेहरू परिवार के अलावा कोई शीर्ष नया चेहरा नहीं दे पाई है। कांग्रेस की कारगुजारियों का खामियाजा जम्मू-कश्मीर को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में विकास की राह तेज की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई की कि नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से मजबूती मिलेगी। इस मौके पर गुरमीत सिंह, कृपाल सिंह, लोकेश कपूर, अरविंद गुप्ता, राम पाल, डॉ. नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।