फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Seven patients died in Jammu and Kashmir, 771 newly infected, Jammu district most affected

कोरोना अपडेट: जम्मू-कश्मीर में सात मरीजों की मौत, 771 नए संक्रमित, जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित 

Wed, 09 Feb 2022 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 11:24 AM IST
सार

जिला जम्मू में प्रदेश में सर्वाधिक 8 यात्रियों समेत 238 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिले में वर्तमान में 1822 संक्रमित मामले हैं। लेकिन जिले में सबसे अधिक 1219 मौते हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Seven patients died in Jammu and Kashmir, 771 newly infected, Jammu district most affected
जम्मू में जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर के धीमा पड़ने से दैनिक संक्रमित मामलों में गिरावट आई है, लेकिन मौतें भी जारी हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 5 से 7 मौतें हो रही हैं। मंगलवार को जम्मू कश्मीर में सात संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इसमें जम्मू संभाग से पांच मौते हुई हैं। जीएमसी जम्मू में ही चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में फिर उछाल के साथ 771 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। 

विज्ञापन


जिला जम्मू में प्रदेश में सर्वाधिक 8 यात्रियों समेत 238 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिले में वर्तमान में 1822 संक्रमित मामले हैं। लेकिन जिले में सबसे अधिक 1219 मौते हो चुकी हैं। जीएमसी जम्मू में बिलावर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, गुढ़ा सलाथिया, विजयपुर निवासी 75 वर्षीय महिला, जानीपुर निवासी 89 वर्षीय महिला और बग्गर डोडा निवासी 40 वर्षीय महिला की कोविड से मौत हुई है।
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में 172 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसके अलावा उधमपुर में 20, राजोरी में 18, डोडा में 58, कठुआ में 18, रामबन में 36 संक्रमित मामले मिले हैं। बडगाम में 62, कुपवाड़ा में 20, अनंतनाग में 24, गांदरबल में 28 संक्रमित मामले मिले हैं। मंगलवार को जम्मू कश्मीर में 66958 कोविड परीक्षण किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सकारात्मकता दर में गिरावट आई है। वर्तमान में प्रदेश में 12358 सक्रिय मामले हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 4074 मामले हैं। जम्मू कश्मीर में मौजूदा 5038 कोविड समर्पित बिस्तरों पर 6.13 फीसदी के हिसाब से 309 मरीज ही भर्ती हैं। इस बीच विभिन्न आयु वर्ग में 56021 लोगों को कोविड टीके की खुराक दी गई।

जम्मू कश्मीर में कोविड-19  मामलों में गिरावट 

जम्मू कश्मीर में दैनिक कोविड-19 में भारी गिरावट आई है  अब दैनिक सर पर 600 से 700 के बीच में ही ने मामले आ रहे हैं  प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों पर संक्रमण दर 3. 3 3 फ़ीसदी ही रह गया है  कोविड-19  की तीसरी लहर के धीमी पड़ने से प्रदेश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में थोड़ी राहत की सांस ली है।



आगामी हफ्तों में जम्मू कश्मीर में स्कूलों और कालेजों को भी खोलने की तैयारी की जा रही है है  कोविड-19 रन पिछले 2 साल से स्कूल बंद चल रहे हैं  इससे बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्तर पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed