{"_id":"5c63aabebdec2237d601443d","slug":"seven-months-before-unidentified-body-found-on-loc-now-identified-as-pok-citizen","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 माह बाद सीमा पर लावारिस मिले शव की पीओके में हुई शिनाख्त, आज पाक सेना को लौटाए जाएंगे अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 माह बाद सीमा पर लावारिस मिले शव की पीओके में हुई शिनाख्त, आज पाक सेना को लौटाए जाएंगे अवशेष
Wed, 13 Feb 2019 10:57 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:57 AM IST
सार
- आज चककां दा बाग में राहें मिलने के रास्ते किया जाएगा पाकिस्तानी सेना के हवाले
- 23 जुलाई, 2018 को पीओके निवासी का शव नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास हुआ था बरामद
विज्ञापन
कब्र से अवशेष निकलवाता प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में नौशेरा किला दरहाल तहसील के मोड़ा कंपला में दफनाया गया शव करीब सात माह बाद बाहर निकाल कर नौशेरा ब्रिगेड के हवाले कर दिया। इसे बुधवार को पुंछ के चक्कां दा बाग राहें मिलने से पीओके भेजा जाएगा।
जानकारी के अनुसार 23 जुलाई, 2018 को पीओके निवासी शब्बीर का शव नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास से बरामद किया गया था। मौके पर कोई पहचान होने नहीं होने पर उपजिला अस्पताल नौशेरा में पोस्टमार्टम के बाद किला दरहाल के मोड़ा कंपला में दफनाया था।
हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने युवक की पहचान को भारतीय सेना के साथ साझा किया गया। इसके बाद सेना ने पुलिस को बताया। मंगलवार को डीसी राजोरी मोहम्मद एजाज अहमद असद के निर्देश पर तहसीलदार किला दरहाल सुरेश नगयाल, एएसपी नौशेरा गिरधारी लाल, ओकॉफ के मोहम्मद क्यूम आदि की मौजूदगी में शव को निकाल कर सेना के हवाले किया गया।
विज्ञापन
शव को चक्कां दा बाग के रास्ते बुधवार को पाकिस्तान सेना के हवाले किया जाएगा।