फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Seven colleges in Jammu and Kashmir division will be digital, smart classes may start from next session

जम्मू और कश्मीर संभाग के सात-सात कॉलेज होंगे डिजिटल, अगले सत्र से शुरू हो सकती हैं स्मार्ट कक्षाएं

Fri, 24 Jul 2020 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Seven colleges in Jammu and Kashmir division will be digital, smart classes may start from next session
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त तलत परवेज ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ई-गवर्नेंस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रोजेक्ट ई-मिशन टीम (पीईएमटी) की प्रगति और योजना के तहत ई-गवर्नेंस परियोजना के कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-कोरोना वारियर्स: जमील के जमीर को सलाम, जान की परवाह किए बिना कर रहे हैं मानवता की सेवा
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि शुरूआत में जम्मू संभाग से सात और कश्मीर संंभाग से सात कॉलेज को डिजिटल करने के लिए चयन किया गया है और आने वाले सत्र में स्मार्ट कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। आयुक्त सचिव ने 31 मार्च 2021 से पहले परियोजना पर काम पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने योजना के तहत दूरदराज के क्षेत्रों में स्थापित कॉलेजों को कवर करने के लिए भी कहा। बैठक में हर कॉलेज से ई-गवर्नेंस कार्यक्रम के लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई, ताकि विशेष रूप से कोरोना महामारी में छात्रों के हित के लिए डिजिटल प्रणाली को पूरी तरह से लागू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed