{"_id":"59f480274f1c1bd9798b8c0e","slug":"separatists-leader-asiya-andrabi-shifted-to-skims-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: एलर्जी की शिकायत के बाद आसिया अंद्राबी एसकेआईएमएस में स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: एलर्जी की शिकायत के बाद आसिया अंद्राबी एसकेआईएमएस में स्थानांतरित
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 28 Oct 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
अलगाववादी नेता एवं दुखरता-ए-मिल्लत प्रमुख आसिया अंद्राबी को शनिवार को गंभीर रूप से एलर्जी की शिकायत मिलने के बाद शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
अंद्राबी के संगठन के एक प्रवक्ता ने बताया कि अंद्राबी को कुछ दिनों से गंभीर एलर्जी की शिकायत थी। जिसके कारण उनके पूरे शरीर में पिछले कुछ दिनों से खुजली हो रही थी। लेकिन आज स्थिति ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद श्रीनगर केंद्रीय जेल के डॉक्टरों ने जेल अधिकारियों से इलाज के लिए अंद्राबी को बाहर ले जाने को कहा।
विज्ञापन
एसकेआईएमएस में उपचार के बाद आसिया अंद्राबी को केंद्रीय जेल श्रीनगर में स्थानांतरित कर दिया गया। गौरतबल है कि अंद्राबी इन दिनों जेल में हैं। बता दें कि अंद्राबी अस्थमा रोगी हैं और अस्थिरोग संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन