फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Separatists can't be given spac: Ram Madhav

कश्मीर में गठबंधन का पूरी तरह पालन होगा: राम माधव

Sat, 18 Apr 2015 01:55 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
Separatists can't be given spac: Ram Madhav

पहली बार रियासत में सरकार का हिस्सा बनी भाजपा ने अपनी पहली राज्य कार्यकारिणी की बैठक में गुड गवर्नेंस का ताना बाना बुना। मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को इसका पाठ पढ़ाया गया। बैठक में राममाधव ने कहा कि पहली बार रियासत में भाजपा के राज्यसभा तथा विधान परिषद सदस्य चुने गए हैं।

विज्ञापन


यह जनता के प्यार तथा सहयोग का प्रतिफल है। इसी की बदौलत पार्टी राज्य की सत्ता में बराबर की साझीदार बनी है। भाजपा की यह परंपरा रही है कि वह गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन करता है।
विज्ञापन


मौजूदा सरकार में भी भाजपा गठबंधन धर्म निभाएगी। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में पार्टी को अन्य सभी दलों से अधिक मत मिले हैं। लोगों के विश्वास पर खरे उतरने की जिम्मेदारी अब हम सभी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि गठबंधन सरकार की कुछ मजबूरियां होती हैं, लेकिन इन सबके बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) का पालन कराने की जिम्मेदारी पार्टी की है। इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों तथा स्टेट वर्किंग कमेटी की हुई बैठक में राज्य कार्यकारिणी में पारित होने वाले प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें सीएमपी से जुड़े बिंदु शामिल रहे। तीनों खित्तों के विकास, हैंडीक्राफ्ट, पर्यटन के विकास तथा रोजगार को बढ़ावा देने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसे अंतिम रूप दिया गया। शनिवार को यह प्रस्ताव कार्यकारिणी में रखा जाएगा।

भाजपा को मजबूती प्रदान करने संबंधित दिशा निर्देश

Separatists can't be given spac: Ram Madhav

धर्मनगरी कटड़ा में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन शुक्रवार को दिनभर भाजपा के मंत्रियों और विधायकों की आवाजाही जारी रही। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सुबह सबसे पहले स्टेट आफिस बियरर की बैठक हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान राज्य में भाजपा को मजबूती प्रदान करने संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। दोपहर को स्टेट वर्किंग कमेटी की राम माधव की उपस्थिति में हुई बैठक में भाजपा की कार्यशैली में पारदर्शिता और जनता के बीच रह कर काम करने पर जोर दिया गया। रियासी के जिलाध्यक्ष तथा विधायक अजय नंदा ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने अध्यक्षीय भाषण करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार रियासत में विकास का नया अध्याय लिखेगी। केंद्र में मोदी सरकार भी विकास कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि रियासत सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेगी। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह, भाजपा राज्य प्रधान और सांसद जुगल किशोर सहित भाजपा के मंत्री, विधायक व अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed