{"_id":"5a3ca85e4f1c1b96368b6001","slug":"separatists-called-for-protests-after-juma-prayers-mirwaiz-house-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अलगाववादियों ने जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन का किया आह्वान, मीरवाइज नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अलगाववादियों ने जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन का किया आह्वान, मीरवाइज नजरबंद
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में मुठभेड़ के दौरान नागरिकों की मौत के खिलाफ अलगाववादियों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद घाटी में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस बीच हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान हिंसा की आशंका में श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों में पाबंदियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली गिलानी, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक तथा जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के ज्वाइंट रेजीस्टेंस लीडरशिप ने प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसे देखते हुए श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों रैनावारी, नौहट्टा, खान्यार, एमआर गंज, सफाकदल, मायसूमा तथा क्रालखुड में शुक्रवार को पाबंदियां रहेंगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एहतियातन पाबंदियां लगाई गई हैं ताकि किसी प्रकार की हिंसा न भड़कने पाए। प्रमुख स्थानों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस बीच यासीन मलिक ने शोपियां में रूबी जान के परिवार वालों से मुलाकात की जिसकी मंगलवार को मुठभेड़ के बाद भड़की हिंसा के दौरान क्रास फायरिंग में मौत हो गई थी। साथ ही उन्होंने मुठभेड़ में मारे गए आतंकी तनवीर अहमद के घर वालों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन