फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   separatist leader mirwaiz said people of kashmir do not have interest in elections

कश्मीर के लोगों को दिया जाए आत्मनिर्भरता का अधिकार, लोगों को चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं: मीरवाइज

Sat, 15 Sep 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 15 Sep 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
separatist leader mirwaiz said people of kashmir do not have interest in elections
मीरवाइज उमर फारूक
हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाइत मोलवी उमर फारूक ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान कहा कि आत्मनिर्भरता के अधिकार के लिए हमारी जंग जारी रहेगी। कश्मीर के लोगों को इसका अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि चाहे पंचायत चुनाव हो या म्यूनिसिपल चुनाव और या विधानसभा या लोकसभा चुनाव, जम्मू कश्मीर की अवाम इन चुनावों को सिरे से नकारती है।
विज्ञापन


मीरवाइज ने कहा कि हम दिल्ली को बता देना चाहते हैं कि न तो यहां के लोगों को चुनाव में कोई दिलचस्पी है और न ही यहां की जम्हूरियत पर भरोसा है। हमारी केवल एक ही मांग है और वो है आत्मनिर्भरता का अधिकार। आने वाले दिनों में हम इसी आधार पर मीडिया, सोशल मीडिया, अखबार आदि के जरिये अपनी मुहिम शुरू करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर चिंता जताई जा रही है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की नई नियुक्त हुई ह्यूमन राइट्स कमिश्नर ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में भारत सरकार का रवैया काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि लोगों को आत्मनिर्भरता का अधिकार दिया जाना चाहिए ताकि वो अपने भविष्य का फैसला खुद कर सकें। हम सब इस बयान का खैरमकदम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed