फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   separatist leader masrat alam re-arrested in jammu

जेल से निकलते ही मसर्रत आलम फिर गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 30 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
separatist leader masrat alam re-arrested in jammu

हाईकोर्ट द्वारा पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) से बरी होने के बाद अलगाववादी मसर्रत आलम को पुलिस ने कोट भलवाल जेल के बाहर फिर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मसर्रत को पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। हालांकि एसएसपी उत्तम चंद ने जिले के किसी भी मामले में मसर्रत को फिर से गिरफ्तार करने से इंकार किया है।
विज्ञापन


राज्य के उच्च पुलिस अधिकारी इस संबंध में मीडिया से कुछ भी कहने से कतराते रहे। जम्मू हाईकोर्ट में जस्टिस एमएच अत्तर की अदालत ने पीएसए को हटाते हुए उसे जेल से बरी करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीनगर में हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी की रैली में शामिल होने के लिए मसर्रत भीड़ के साथ जा रहा था। इसमें पाकिस्तानी झंडे लहराए गए थे।

इसी आरोप में 17 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तानी झंडे  लहराए जाने के कारण मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार की देश में जमकर आलोचना हुई थी।

अगस्त में भी हाईकोर्ट ने उस पर लगे पीएसए को खारिज किया था, उस वक्त भी जेल से निकलते ही उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर फिर पीएसए लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed