{"_id":"2996fa47d48e5674bad096525d31a88f","slug":"separatist-leader-masrat-alam-re-arrested-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से निकलते ही मसर्रत आलम फिर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से निकलते ही मसर्रत आलम फिर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट द्वारा पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) से बरी होने के बाद अलगाववादी मसर्रत आलम को पुलिस ने कोट भलवाल जेल के बाहर फिर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मसर्रत को पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। हालांकि एसएसपी उत्तम चंद ने जिले के किसी भी मामले में मसर्रत को फिर से गिरफ्तार करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
राज्य के उच्च पुलिस अधिकारी इस संबंध में मीडिया से कुछ भी कहने से कतराते रहे। जम्मू हाईकोर्ट में जस्टिस एमएच अत्तर की अदालत ने पीएसए को हटाते हुए उसे जेल से बरी करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि श्रीनगर में हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी की रैली में शामिल होने के लिए मसर्रत भीड़ के साथ जा रहा था। इसमें पाकिस्तानी झंडे लहराए गए थे।
इसी आरोप में 17 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने के कारण मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार की देश में जमकर आलोचना हुई थी।
अगस्त में भी हाईकोर्ट ने उस पर लगे पीएसए को खारिज किया था, उस वक्त भी जेल से निकलते ही उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर फिर पीएसए लगा दिया गया था।