फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Separatist leader asiya andrabi pic on a govt poster in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी के साथ लगाया अलगाववादी आसिया अंद्राबी का फोटो, मचा बवाल

Thu, 12 Oct 2017 12:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 12 Oct 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
Separatist leader asiya andrabi pic on a govt poster in jammu kashmir
- फोटो : AMAR UJALA
अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी की तस्वीर मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी सहित देश की अन्य अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला शख्सियत के साथ लगाने पर बवाल खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के एक कार्यक्रम में इंटेग्रेटी चाइल्ड डेवलेपमेंट सर्विस (आईसीडीएस) की ओर से फोटोग्राफी अभियान में लगाए बैनर में अलगाववादी नेता आसिया की तस्वीर लगाई गई है। ज्ञात हो कि आसिया पर देशद्रोह का केस चल रहा है। वह पीएसए के तहत जेल में भी रही है।
विज्ञापन


बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ के लोगो के साथ बने इस बैनर में सबसे पहली तस्वीर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, दूसरी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, तीसरे नंबर पर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, चौथे नंबर पर मदर टेरेसा, इसके बाद आसिया अंद्राबी फिर राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आसिया नकाश, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, कश्मीरी महिला कवियित्री हब्बा खातून, देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी, कश्मीर की आईपीएस अधिकारी रुबेदा सलाम, आईएएस अधिकारी दीवा फरहत और अंत में गायक लता मंगेशकर की तस्वीर लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनर में आसिया अंद्राबी का नाम जुड़ने पर बवाल खड़ा हो गया है। विरोध जताया जा रहा है कि देश की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महान महिला शख्सियतों के साथ आसिया की तस्वीर किस आधार पर लगाई गई है। एक तरफ ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने देश के लिए कुछ किया है और दूसरी तरफ उस महिला की तस्वीर लगा दी जो हमेशा देश के खिलाफ जहर उगलती है और आतंकियों तथा पाकिस्तान का साथ देती है। दरअसल, बुधवार को अनंतनाग के कोकरनाग में टूरिज्म फेस्टिवल आयोजित किया गया था। यहां राज्यमंत्री जहूर मीर, कोकरनाग के विधायक अब्दुल रहीम राथर और पुलवामा के विधायक खलील बंदन मौजूद थे।
 

मामले में सीडीपीओपर गिरी गाज, निलंबित

जिस कार्यक्रम में अंद्राबी की तस्वीर लगाई गई थी, उस कार्यक्रम में मंत्रियों ने भी शिरकत की और चले गए। जब मामले ने तूल पकड़ा तो प्रशासन ने जांच के आदेश दिए और लंबित जांच का हवाला देते हुए उपायुक्त अनंतनाग ने सीडीपीओ शमीमा अख्तर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हालांकि निलंबन आदेश में कार्रवाई का कारण किसी लंबित मामले की जांच को बताया गया है।
 

भाजपा-कांग्रेस ने की मामला की जांच की मांग

कश्मीर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के पोस्टर व बैनरों में अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी के चित्रों पर राज्य की सियासत गर्मा गई है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने इस मामले की जांच और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है।

बैनर और पोस्टर चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अफसर आईसीडीएस प्रोजेक्ट ब्रेंग की ओर से तैयार करवाए गए है। भाजपा विधायक रविंद्र रैणा ने अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को कश्मीर में कई महिलाओं के कत्ल व कई को विधवा बनाने का जिम्मेदार बताया।

कांग्रेस प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने मसले को गंभीर बताते हुए भाजपा से इस मामले में सफाई मांगी है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह से अपना रवैया साफ करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed