{"_id":"592d7a164f1c1bb349bdbdb3","slug":"separatist-leader-accepted-pakistani-funding-to-sayyed-ali-shah-geelani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादी नेताओं का कबूलनामा, सैय्यद अली शाह गिलानी को होती है पाक से फंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादी नेताओं का कबूलनामा, सैय्यद अली शाह गिलानी को होती है पाक से फंडिंग
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 30 May 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
Syed Ali Shah Geelani
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से एनआईए की जांच में मंगलवार को कई बड़े खुलासे हुए हैं। उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से हिंसा के लिए फंडिंग और कश्मीर में तनाव की साजिश की जांच कर रही एनआईए की पूछताछ में अलगाववादी नेताओं ने हिंसा के लिए पाक से पैसे मिलने की बात कबूली है।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा इस मामले में फारूक अहमद डार उर्फ 'बिट्टा कराटे', नईम खान और जावेद अहमद बाबा उर्फ 'गाजी' से पूछताछ की थी। एजेंसी की जांच के दौरान अलगाववादी नेताओं द्वारा कश्मीर में हिंसा के लिए हुर्रियत के चीफ सैय्यद अली शाह गिलानी को पाक से फंडिंग किए जाने की बात कबूली गई है।
हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर इस जांच में हुए खुलासों के विषय में कोई बयान नहीं आ सका है। सूत्रों के मुताबिक जांच में अलगाववादी नेताओं द्वारा हिंसा के लिए कश्मीर में अरब देशों, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के रास्ते हवाला के जरिए फंडिंग के खुलासे हुए हैं।

कश्मीर में हिंसा के पाक कनेक्शन की भी हो रही पड़ताल
एनआईए की जांच जारी
- फोटो : डेमो पिक
कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से पूछताछ के लिए शनिवार को समन जारी किया गया था। इसके बाद अलगाववादी नेताओं को पूछताछ के लिए एजेंसी के नेशनल हेडक्वार्टर में दिल्ली बुलाया गया था।
एजेंसी द्वारा इन नेताओं से पिछले दो दिनों से पूछताछ की जा रही है। इसी जांच में अलगाववादी नेताओं को पाक से फंडिंग, कश्मीर में हिंसा के दौरान सरकारी संपत्तियों के नुकसान और स्कूलों के जलाने जैसे विषयों पर गहन पूछताछ की जा रही है।