{"_id":"62c3397fb1caa615fc27a246","slug":"senitation-samba-news-jmu2632951164","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी नहर की सफाई न होने से किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी नहर की सफाई न होने से किसानों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ । सीमावर्ती गांव चिमना चक से छिवू चक तक छोटी नहर की सफाई न होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। चक चिमना के पूूर्व सरपंच जनक राज ने बताया कि कई साल से तीन किलोमीटर नहर की सफाई नहीं हुई। कई साल से छोटी नहर में पानी नहीं आया। नहर का निर्माण सिर्फ किसानों को बेवकूफ बनाने के लिए हो रहा है। इससे यही जाहिर होता है कि सरकार, नहर सिंचाई विभाग एक ही सिक्के के पहलू हैं। जो अपने स्वार्थ के लिए नहर का निर्माण कर रहे हैं।
रमेश लाल पंच, महीनदर, बचन लाल, रत्न लाल और स्थानीय लोगों ने कहा कि जब वोटों की बारी आती है तो बड़े-बड़े नेता नहरों और विकास का आश्वासन देते हैं। मकसद पूरा होने के बाद कोई ध्यान नहीं देते।
बीडीसी चेयरमैन दर्शन सिंह, विजय चौधरी, टिकू चौधरी, पूर्व नायब सरपंच ने बताया कि अगर विभाग इस बात को गलत समझता है तो हम सरकार और विभाग से निवेदन करते हैं कि नहर की जांच करें, ताकि पता चले कि स्वार्थी तत्व अपने मकसद के लिए गरीब किसानों से खिलवाड़ कर रहे हैं।