{"_id":"61536b268ebc3e6248567893","slug":"senitation-samba-news-jmu2446414117","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूनिसिपल काउंसिल ने स्वच्छ भारत अभियान पर किया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूनिसिपल काउंसिल ने स्वच्छ भारत अभियान पर किया कार्यक्रम
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान वार्ड प्रतिनिधियों व लोगो का सम्मानित करते एसडीएम आरएस पुरा
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। वार्ड न. 3 घास मंडी में नगर परिषद की ओर से स्वच्छता पखवाडे़ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष पवन कोहली ने की। उपाध्यक्ष कुमेर सिंह भी उनके साथ थे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आरडब्ल्यूए, एसडीए, मोहल्ला एसोसिएशन अन्य आवासीय संघ के सदस्यों के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया। इस अवसर पर पवन कोहली, कुमेर सिंह के साथ पार्षद रवि खजूरिया, पार्षद संजय पाधा सहित सीईओ संतोष कोतवाल, नगर पार्षद कर्मचारी एवं स्थानीय निवासी भी शामिल थे। नगर परिषद द्वारा सूखे और गीले कचरे को अलग करने के लिए लोगों के सामने नुक्कड़ नाटक भी किया गया। लोगों को कूड़ेदान भी दिए गए।
दो वार्डों में बेहतर सफाई होने पर सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे में स्थित देवी द्वारा मंदिर परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान दो वार्डों में बेहतर सफाई होने पर नगर पालिका के ईओ सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीएम रामपाल शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। अध्यक्ष सतपाल पप्पी ने कहा कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ का उत्सव देशभर में मनाया जा रहा है। उसी कड़ी के अंतर्गत आरएस पुरा में कार्यक्रमों का आयोजन कर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कस्बे की वार्ड दो व तीन के पार्षदों को सम्मानित किया गया है। इन दोनों वार्डों में क्षेत्र के लोगों द्वारा स्वच्छता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एसडीएम ने पार्षद राकेश गुप्ता व किशोर शर्मा को शुभकामना देते हुए कहा कि जन जागरूकता के चलते ही इन दोनों वार्डों में बेहतर सफाई व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि दूसरी वार्डों के पार्षदों को ऐसा करना चाहिए। ताकि आरएस पुरा में किसी के आने पर स्वच्छता का बेहतर संदेश जाए। इस दौरान सफाई कर्मियों सहित नगर पालिका के अन्य कर्मियों द्वारा बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान ओम प्रकाश अडवाणी, सन्नी महाजन, विक्रम संधू सहित अन्य पार्षद व कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।