फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sena

सरहद की रक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी आसान करेगी सेना

विज्ञापन
sena
परगवाल में बच्चों को जानकारी देते सेना के अधिकारी
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के गंधर्व आर्मी विद्यालय में शनिवार को चिनाब ब्रिगेड की परगवाल बटालियन की तरफ से एक कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य सरहद के बच्चों को सैनिक स्कूल, आईएमए, ओटीए, एनडीए की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करना रहा।
विज्ञापन

कमान अधिकारी विवेक चतुर्वेदी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के काफी बच्चों के साथ-साथ पंच सरपंच शामिल हुए। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राकेश एम. बरार ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद सरहद पर रहने वाले बच्चों को सैनिक स्कूल और विभिन्न एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराकर रोजगार के अवसर आसान करना है। ऑपरेशन सद्भावना के तहत कक्षा आठ से बारह तक के बच्चों के लिए चलने वाला यह कोचिंग सेंटर करीब दो माह तक बच्चों को प्रशिक्षण देगा। सेंटर चलाने के लिए क्षेत्र के ही पढ़े लिखे अध्यापकों को नियुक्त किया गया है। सेंटर में बच्चे प्रशिक्षण लेकर सैनिक स्कूल समेत विभिन्न एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर सफल होने पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि सेना सरहद की रक्षा के साथ-साथ सरहद पर रहने वाले लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच राम स्वरूप, ओम प्रकाश, सेवानिवृत्त कैप्टन गोपाल दास शर्मा, मोहन सिंह, प्रवीण सिंह, उत्तम सिंह, जेपी सिंह, सुबेदार रशपाल सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन 1
परगवाल में बच्चों को जानकारी देते सेना के अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed