फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sena

सेना ने सरहद पर रहने वाले बच्चों को शिक्षित और प्रेरित किया

विज्ञापन
sena
परगवाल। चिनाब ब्रिगेड टाइगर डिवीजन के तत्वावधान में मोलू बटालियन ने इन स्ट्राइड विद द फ्यूचर के अनुरूप अनूठी पहल की। इसमें सद्भावना के तहत परगवाल के आसपास के गांवों के वंचित युवाओं के लिए कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं। इसका उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा की पहचान करना और उन्हें उनके करियर की प्रगति के लिए मार्गदर्शन और कोचिंग प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

कक्षाएं 15 नवंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक कैप्टन गंधर्व सिंह विद्यालय में शाम के समय आयोजित की गई। इसके लिए गांवों से समर्पित योग्य शिक्षण कर्मचारियों को काम पर रखा गया था। 50 लड़कों और 45 लड़कियों सहित कुल 95 छात्रों ने कक्षाओं में भाग लिया। कक्षाओं के संचालन के दौरान, छात्रों की प्रगति और क्षमता का आकलन करने के लिए साप्ताहिक प्रगति परीक्षण लिया गया। कोचिंग कक्षाओं की अंतिम परीक्षा 12 जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी। 13 जनवरी 2022 को एक समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को टी-शर्ट और लोअर वितरित किए गए। परगवाल सेक्टर की भावी पीढ़ी को शिक्षित और प्रेरित करने के लिए बटालियन द्वारा किए गए प्रयासों की स्थानीय लोगों ने बहुत सराहना की और उन्होंने सभी की बेहतरी के लिए सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed