फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   seminar

डोमिसाइल प्रमाणपत्र ही बनवाने पहुंचे लोग, बाकी स्टॉलों पर नहीं जुटी भीड़

विज्ञापन
seminar
परेड ग्राउंड में डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जुटी भीड़ - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। शहरवासियों की सहूलियत के लिए परेड मैदान में मेरा शहर, मेरी शान के तहत मंगलवार दूसरे दिन करवाए गए सिटीजन सर्विस मेले में सुबह डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने के लिए ही लोग जुटे। दूसरे दिन करीब 400 लोग प्रमाणपत्र बनाने पहुंचे। मेला सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुआ और स्टॉल सज गए। दोपहर एक बजे तक अन्य स्टॉलों में भीड़ नाममात्र ही रही। दोपहर दो बजे के बाद थोड़ी बहुत भीड़ जुटनी शुरू हुई तो तीन बजे अधिकारियों ने स्टॉल समेट लिए। पार्षदों ने दो बजे लोगों की समस्याएं सुननी थीं। इस दौरान विपक्षी पार्षद गौरव चोपड़ा, अमित चोपड़ा, शौकत अली, ज्योति, सुनीता कौल समेत अन्य मौजूद रहे, लेकिन लोग डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने में ही व्यस्त रहे। स्टॉलों को सिमटता देख पार्षद भी बिना शिकायतें सुने लौट गए। भाजपा पार्षदों ने मेले से किनारा किया। उधर, लोक निर्माण विभाग, रेवेन्यू, स्वास्थ्य विभाग, शहरी विकास विभाग, जेएंडके बैंक, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन समेत अन्य विभागों के स्टॉल पर लोग दिन भर योजनाओं की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

----------
बिजली विभाग के काउंटर पर 20 शिकायतें दर्ज हुई
लोग बिजली विभाग के अधिकारियों के पास शिकायतें लेकर पहुंचे। यहां पर दूसरे दिन सिर्फ 20 शिकायतें ही आईं। शहरी विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में आवास योजना के लाभ के लिए भी 10 लोगों ने ही आवेदन किया। आईसीडीएस योजना के तहत लाभ के लिए भी जानकारी ली है। परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल से लोगों ने लाइसेंस बनाने, जुर्माने के लिए जानकारी ली। हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट कारपोरशन के स्टॉल पर हाथों के बने उत्पाद दूसरे दिन भी नहीं बिके। इसी तरह जेएंडके बैंक से लोगों ने लोन और अन्य सुविधाओं के लिए संपर्क किया है। श्रम विभाग ने भी मजदूरों के लिए चलाई जा रही पेंशन योजना के तहत पंजीकरण किया। 12 मजदूरों ने अलग-अलग योजना के तहत अपना पंजीकरण करवाया है। नगर निगम ने वेंडर्स के लिए चलाई गई सहायता के लिए पंजीकरण सिर्फ पांच लोगों ने ही करवाया।
विज्ञापन

-----------
नहीं बन पाया डोमिसाइल प्रमाणपत्र
तालाब तिल्लो के रहने वाले मोहनलाल ने बताया कि डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने के लिए आए थे। यहां पर काफी भीड़ थी। इस कारण उन्हें परेशानी हुई, सामाजिक दूरी के नियम भी ताक पर रखे जा रहे हैं। उनका प्रमाणपत्र नहीं बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दस्तावेज न होने से रुका काम
रिहाड़ी ने निवासी नरेश खन्ना ने बताया कि डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने के लिए आए थे, मगर यहां पर दस्तावेज न होने के कारण खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा है। अब तहसील में जाकर प्रमाणपत्र बनाने पड़ेंगे।
---------
आधार कार्ड के लिए काउंटर ही नहीं लगा
मोहित गुप्ता ने निवासी सरवाल ने बताया कि आधार कार्ड बनाना था, लेकिन इसके लिए काउंटर ही नहीं लगा है। इस कारण परेशानी पेश आई। अब कार्यालयों के फिर से चक्कर काटन पड़ेंगे।
----------------------
सामाजिक दूरी दरकिनार, प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान
मेले में सामाजिक दूरी के नियम पूरी तरह से टूट गए। हालत यह रही कि डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने के लिए स्टॉल में जगह कम पड़ गई। लोगों को साथ-साथ खड़े होकर काम करवाना पड़ा। सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए प्रशासन की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। भीड़ देखकर कई लोग वापस लौट गए।
----------------
सलाहकार ने लिया स्टॉलों का जायजा
जम्मू। मेरा शहर मेरी शान कार्यक्रम के तहत परेड मैदान में करवाए मेले में बागवानी विभाग के स्टाल सलाहकार केके शर्मा ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम में 90 फीसदी अनुदान पर प्रति लाभार्थी तीन फलदार पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर वित्त आयुक्त अतुल डुल्लू, डीसी सुषमा चौहान और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-------------------
मेयर, डिप्टी मेयर और नगर निगम के अधिकारी ही रहे नदारद
जम्मू। मेरा शहर, मेरी शान कार्यक्रम के दूसरे दिन करवाए गए मेले में दोपहर दो बजे लोगों की शिकायतें सुनने के दौरान मेयर, डिप्टी मेयर समेत नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी नदारद रहे। हालांकि मेयर सुबह उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा के दौरे के दौरान कार्यक्रम में मौजूद थे। दोपहर दो बजे लोगों की शिकायतें सुनी जानी थीं। इस दौरान भाजपा से तीन तो विपक्ष से सात पार्षद ही पहुंचे। अधिकांश पार्षदों ने भी कार्यक्रम से किनारा किया। पार्षदों को 18 अक्तूबर को मिले पत्र के माध्यम से शिकायतें सुनने के लिए दो बजे बुलाया गया था।
पार्षद गौरव चोपड़ा ने बताया कि मेले में उन्हें बुला लिया, लेकिन मेयर, डिप्टी मेयर और नगर निगम के अधिकारी खुद नहीं पहुंचे। मेला सिर्फ डोमिसाइल प्रमाण पत्र बनाने के लिए ही आयोजित हुआ था। अब हर वार्ड में डोमिसाइल प्रमाण पत्र बन रहे हैं। ऐसे में समय बर्बाद हुआ है।

पार्षद शौकत अली और अमित गुप्ता ने बताया कि मेले में शिकायतें सुनने आए थे। यहां पर कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा। इस कारण समय बर्बाद हुआ है। शिकायतें नहीं सुननी थीं तो क्यों बुलाया गया। भाजपा पार्षद ज्योति देवी और सुनीता कौल ने कहा कि भाजपा की ओर से कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों की शिकायतें सुनने आई हैं। अभी तक कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से लोगों के तमाम काम एक ही जगह पर हो गए हैं। शाम चार बजे मेले से सभी पार्षद घर लौट गए। शाम छह बजे अधिकारियों ने स्टॉल बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed