फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Semifinal Matches Today in Open Handball Night Tournament

Jammu News: ओपन हैंडबॉल नाइट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले आज

विज्ञापन
Semifinal Matches Today in Open Handball Night Tournament
हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में विजेता टीमें व मुख्य अति​थि
-पहला मैच कारगिल शहीद क्लब व जिमखाना क्लब लुधियाना जबकि दूसरा डायमंड क्लब हैदराबाद और आशा के बीच होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कारगिल शहीद क्लब और अरुण शर्मा स्पोर्ट्स एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित ओपन हैंडबॉल नाइट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। पहला सेमीफाइनल कारगिल शहीद क्लब और जिमखाना क्लब लुधियाना के बीच होगा जबकि दूसरा मैच डायमंड क्लब हैदराबाद और अरुण शर्मा हैंडबॉल अकादमी (आशा) के बीच खेला जाएगा।

जम्मू विश्वविद्यालय के हैंडबॉल मैदान में जारी टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को लीग मुकाबले खत्म हुए। इसमें जिमखाना लुधियाना ने चंडीगढ़ इलेवन को 30-27 से हराया, डायमंड क्लब हैदराबाद ने जेएंडके स्पोर्ट्स क्लब को 22-18 से हराया, कारगिल शहीद क्लब ने डायमंड क्लब हैदराबाद को 23-22 से हराया, जबकि आशा ने जिमखाना लुधियाना को 28-26 से हराया। सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस दौरान जम्मू-कश्मीर ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आशुतोष शर्मा और पूर्व राष्ट्रीय हैंडबॉल कप्तान रणजीत सिंह (एसएसपी) विशेष अतिथि थे। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. आशुतोष शर्मा ने मेजबान अरुण शर्मा स्पोर्ट्स एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की जम्मू-कश्मीर में खेलों, विशेषकर हैंडबॉल को बढ़ावा देने की पहल के लिए सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed