फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   self employment

Jammu News: महिला कारीगरों को ''उम्मीद'' से मिल रहीं सुविधाएं

विज्ञापन
self employment
-संगवाली मंडी के कैलिको प्रिंटिंग केंद्र को सिलाई मशीन व मदद दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कभी सीमित साधनों के कारण काम की रफ्तार थमी रहती थी लेकिन अब एक छोटी पहल ने कई घरों में उम्मीद जगा दी है। ‘उम्मीद - ए रे ऑफ होप’ कार्यक्रम के तहत संगवाली मंडी के कैलिको प्रिंटिंग केंद्र को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई। इससे यहां काम करने वाली महिलाओं और कारीगरों को नया सहारा मिला है। यह कार्यक्रम बुधवार को सहायक निदेशक हस्तशिल्प इक्षु शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।

केंद्र से जुड़ी महिला सुनीता देवी का कहना है कि विभाग की तरफ से हस्तशिल्प और कैलिको प्रिंटिंग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है। सिलाई मशीन मिलने से काम तेज होगा और महिलाएं ज्यादा काम कर पाएंगी। इससे न केवल आय बढ़ेगी बल्कि आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। स्थानीय लोगों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में हुनर तो बहुत है लेकिन संसाधनों की कमी अक्सर आगे बढ़ने में बाधा बनती है। ऐसे में इस तरह की पहल कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम साबित होती है।विभाग के प्रयासों से यहां काम करने वाली महिलाओं के लिए केवल रोजगार ही नहीं बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए अवसर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed