{"_id":"610ad73d8ebc3e88dc64f87d","slug":"security-vijaypur-news-jmu2408937110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की लगातार बढ़ रही गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों की लगातार बढ़ रही गतिविधियां
विज्ञापन
सांबा कस्बा के मुख्य चौक पर माक ड्रिल करते सेना व सुरक्षा वलो के जवान
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। आपातकाल स्थिति से निपटने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने बुधवार को विजयपुर क्षेत्र में मॉक ड्रिल की। इस मौके पर एसएसपी राजेश शर्मा और उनकी टीम की देखरेख में विजयपुर, स्वांखा मोड़, गुडा मोड़ जख, राया मोड़ आदि क्षेत्रों में दौरा किया। उन्होंने बताया कि पंद्रह अगस्त को देखते हुए और गतिविधियों आतंकियों की लगातार बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए यह मार्क चलाई। इस मौके पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश भी मौजूद थे। संवाद
सुबह होते ही पुलिस ने करी बाड़ी ब्राह्मणा में तारबंदी
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस की तरफ से बुधवार सुबह पूरे इलाके में तारबंदी कर दी गई। इससे लोगों में दहशत का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कस्बे में अलग-अलग नाकों पर तारबंदी कर दी और नाका लगा दिया। यह सारी नाकेबंदी 15 अगस्त को लेकर पुलिस की तरफ से मॉक ड्रिल थी। सुरक्षा बल काफी संख्या में नाकों पर तैनात रहे। आने जाने वाली गाड़ी की पूछताछ भी करने लगे।
लगभग एक घंटे के अंतराल तक यह मॉक ड्रिल चली। उसके बाद नाकेबंदी हटाकर पहले की तरह कर दी गई। बताते दें कि पांच अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर हर्ष मनाते हैं। साथ ही स्वतंत्रता दिवस भी मनाया जाना है। इसको लेकर पुलिस किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहती। हालांकि बाड़ी ब्राह्मणा में चार दिन से इलाके में ड्रोन की गतिविधियां भी देखी जा रही हैं। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं। सारा इलाका हाई अलर्ट पर है। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, किसी भी संदिग्ध को देखे जाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। ड्रोन की गतिविधियां देखे जाने से इलाके में हड़कंप है। सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे तरीके से नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
आतंकी हमले से निपटने के लिए मॉकड्रिल की
सांबा। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इस पर सुरक्षा बल भी सतर्क हो गए हैं। इसी संदर्भ में किसी आतंकी हमले को विफल करने के लिए सेना, सीआरपीएफ व पुलिस ने बुधवार को सांबा कस्बे के मुख्य चौक पर मॉकड्रिल की। सेना के जवानों ने हाईवे के एक तरफ पोजिशन ली, जबकि सीआरपीएफ व पुलिस के जवानों ने हाईवे के दूसरी तरफ पोजीशन ले ली। स्थानीय लोगों को लगा कि कोई आतंकी कस्बे में घुस आया है। सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जवानों को आतंकी हमलों को विफल बनाने के लिए टिप्स भी दिए। संवाद