फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security tightened in border areas, checkpoints set up on the old Samba-Kathua route.

Jammu News: सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी, पुराने सांबा-कठुआ मार्ग पर लगाए गए नाके

विज्ञापन
Security tightened in border areas, checkpoints set up on the old Samba-Kathua route.
नशा तस्कर और संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सांबा पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। एसएसपी सांबा के निर्देश पर पुराने सांबा-कठुआ मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर नाके स्थापित कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति या नशा तस्कर इस मार्ग का इस्तेमाल कर गतिविधियों को अंजाम न दे सके। पुलिस जवानों द्वारा वाहनों के दस्तावेजों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को कस्बा राजपुरा चौक में पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed