फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security tightened homes migrant workers after Shopian terror attack

शोपियां आतंकी हमला: घाटी में प्रवासी श्रमिकों की बस्तियों की सुरक्षा कड़ी, पुलिस बोली- हमलावर जल्द मारे जाएंगे

Fri, 14 Jul 2023 10:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 10:25 AM IST
सार

शोपियां जिले में गैर कश्मीरी मजदूरों को आतंकियों ने गोली मार दी थी। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सुरक्षाबल दूसरे दिन भी आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Security tightened homes migrant workers after Shopian terror attack
शोपियां में हुए आतंकी हमले में घायल बिहार के निवासी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एसओजी कैंप से 150 मीटर दूर गगरान इलाके में वीरवार रात नकाबपोश आतंकियों ने हमला कर तीन गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया था। तीनों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। पूरी घाटी में अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द धर दबोचा जाएगा या मार गिराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवासी मजदूरों की बस्तियों तथा जहां वे किराए पर रहते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के  बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया ताकि हमलावरों को दबोचा जा सके। पुलिस ने बताया कि घायल मजदूरों की शिनाख्त अनमोल कुमार, हीरालाल यादव व पिंटू कुमार ठाकुर के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं। तीनों रेहड़ी लगाते हैं। पुलिस ने बताया कि रात 8.45 बजे पिस्तौल से लैस दो नकाबपोश आतंकी गगरान में एडवोकेट इरशाद हुसैन के घर में घुस गए। यहां किराए पर रहे तीन मजदूरों को निशाना बनाकर फायरिंग की।

इसमें तीनों घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल शोपियां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल भेजा गया।  

उप राज्यपाल ने कहा- आतंकियों की कायराना हरकत  

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोपियां में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मजदूरों को निशाना बनाने वाले ऐसे बर्बर कृत्य आतंकवादियों और उनके समर्थकों की हताशा और कायरता को उजागर करते हैं।



उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों और उनके परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। एलजी ने कहा कि अपराधियों को कठोर सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। हमले की विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने भी निंदा की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed