{"_id":"649365e4a6e4a437430bbe94","slug":"security-management-jammu-news-c-10-jam1006-145178-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu University: जम्मू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आज, उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए सुरक्षा चाकचौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu University: जम्मू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आज, उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए सुरक्षा चाकचौबंद
Thu, 22 Jun 2023 11:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:21 AM IST
सार
उपराष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के वक्त 10 से 15 मिनट के लिए गांधी नगर महिला काॅलेज से लेकर यूनिवर्सिटी तक रोड बंद रखा जाएगा, ताकि दौरे के दौरान किसी तरह की समस्या पेश न आए।
विज्ञापन
जम्मू पहुंचे उपराष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय का गुरुवार को दीक्षांत समारोह है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि हैं। इसके लिए विवि से लेकर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक तरफ जहां विवि के चारों और छत से लेकर जमीन तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगे, वहीं ड्रोन से भी निगरानी होगी।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के वक्त 10 से 15 मिनट के लिए गांधी नगर महिला काॅलेज से लेकर यूनिवर्सिटी तक रोड बंद रखा जाएगा, ताकि दौरे के दौरान किसी तरह की समस्या पेश न आए। वहीं, बुधवार रात को यूनिवर्सिटी रोड पर नगर निगम और बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई। यूनिवर्सिटी रोड पर लाइटें बंद थीं। बड़ी बात यह कि किसी भी जिम्मेदार के बयान लाइटें बंद रहने को लेकर एक जैसे नहीं थे।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम आयुक्त ने कहा कि यहां निगम नई लाइटें लगवा रहा है, लेकिन पुरानी लाइटें बंद हैं तो इसके लिए पीडीडी की ओर से पावर कट लगाया हो सकता है। बिजली विभाग के एक्सईएन राजेश शर्मा ने कहा कि लाइन में तकनीकी खराबी आई है। इसका समाधान किया जा रहा है। इससे यूनिवर्सिटी रोड सहित अन्य जगहों में बिजली बंद है।
विज्ञापन
इसके पहले बुधवार को एसएसपी जम्मू चंदन कोहली और डीसी अवनी लवासा ने अधिकारियों के साथ विवि परिसर का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों और दीक्षांत समारोह के प्रबंधों की समीक्षा की। उन्हाेंने पूरे विवि परिसर का दौरा कर सभी सुरक्षा बंदोबस्त को सुनिश्चित करने के लिए कहा। एसएसपी का कहना है कि हर जरूरी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। विवि परिसर और इसके चारों और सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल और पुलिस की एसओजी का दल भी तैनात रहेगा। शहर में भी इसे लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। यातायात पुलिस के एसएसपी फैजल कुरेशी का कहना है कि वीआईपी मूवमेंट के लिए कुछ समय की दिक्कत होगी। बाकी सारा दिन यातायात सामान्य रूप से बहाल रहेगा।